{"_id":"602633ea8ebc3ee94c50793c","slug":"coronavirus-updates-not-a-new-corona-patient-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा के लिए राहत की बड़ी खबर, 24 घंटे में कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के लिए राहत की बड़ी खबर, 24 घंटे में कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं
Fri, 12 Feb 2021 01:23 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:23 PM IST
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी के लिए गुरुवार का दिन अच्छी खबर लाया। दस माह बाद पहली बार ऐसा हुआ जब ताजनगरी में कोरोना संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 22 ही रह गई है। तीन और मरीज ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण का पहला मामला मार्च 2020 में सामने आया। इसी माह संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12 हो गई। लॉकडाउन लगने के बाद भी अप्रैल में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते गए। मई, जून माह में रोजाना 10 से अधिक कोरोना संक्रमित मिल रहे थे।
विज्ञापन
सितंबर वह माह था, जब जिले में एक दिन में 100 से लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। अक्तूबर माह से कोरोना के नए मामले घटने शुरू हुए। नवंबर, दिसंबर में भी उत्तरोत्तर संख्या कम हुई। जनवरी 2021 में रोजाना 10 से कम मरीजों में कोरोना की पुष्टि होने लगी। फरवरी में संख्या पांच से नीचे आ गई।
विज्ञापन
होम आइसोलेशन में हैं 22 मरीज
जिले में वर्तमान में कोरोना संक्रमण के 22 सक्रिय मामले हैं। सभी होम आइसोलेशन में हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के कोविड हास्पिटल में भर्ती आखिरी मरीज की रिपोर्ट बुधवार को निगेटिव आ गई थी। उसे घड़ी वाली इमारत में शिफ्ट कर दिया गया था। वह दूसरी मंजिल पर भर्ती है।