{"_id":"5e74db518ebc3e6fbe7cc5ae","slug":"coronavirus-updates-govardhan-parikrama-stop-after-rajasthan-border-seals","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : गोवर्धन परिक्रमा की राजस्थान सीमा सील, बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : गोवर्धन परिक्रमा की राजस्थान सीमा सील, बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को रोका
Sat, 21 Mar 2020 12:42 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:42 AM IST
सार
बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को रोका, लोगों से घर के अंदर रहने की अपील
उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी नहीं लगाई रोक, परिक्रमा पूरी नहीं कर सकेंगे श्रद्धालु
विज्ञापन
गोवर्धन स्थित दानघाटी मंदिर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए गोवर्धन परिक्रमा के पूंछरी स्थित राजस्थान सीमा को भरतपुर प्रशासन ने सील कर दिया है। अब गोवर्धन परिक्रमा करने वाले लोगों को वापस किया जा रहा है। इस स्थिति में श्रद्धालु परिक्रमा पूरी नहीं कर सकेंगे। हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार ने परिक्रमा पर रोक नहीं लगाई है।
राजस्थान प्रशासन ने स्थानीय लोगों की दुकान बंद कराकर घर में ही रहने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि संक्रमण फैलने का डर रहेगा तब तक कोई कोताई नहीं बरती जाएगी।
शुक्रवार की शाम तहसीलदार डीग सोहन सिंह नरूका, एसएचओ डीग गणपति, नायब तहसीलदार हरिराम गुर्जर ने पुलिस फोर्स व स्वास्थ्य परीक्षण टीम के साथ आकर बाहरी परिक्रमा की सीमाओं को सील कर दिया है।

श्रद्धालुओं को लौटाया
उन्होंने ई-रिक्शा से परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं को भी लौटा दिया। लोगों से अनुरोध किया कि वे अपने घरों में रहें। पूंछरी में मुनादी कराकर लोगों को जागरूक किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगी हुई हैं।
सीमा पर पुलिस फोर्स मुस्तैद कर दी है। बता दें कि 21 किलोमीटर की गोवर्धन परिक्रमा में करीब तीन किलोमीटर का रास्ता राजस्थान के भरतपुर जिले में होकर जाता है।
यूपी प्रशासन लगाए परिक्रमा पर रोक
भरतपुर की तहसील डीग के तहसीलदार सोहन सिंह नरूका ने बताया कि यह सहयोग करने का समय है। बाहर से परिक्रमा करने वाले लोगों से ही कोरोना के संक्रमण होने का खतरा है। इसीलिए कोई खतरा नहीं उठा सकते हैं। यूपी प्रशासन को भी परिक्रमा पर रोक लगानी चाहिए, लेकिन अभी तक गोवर्धन से श्रद्धालु परिक्रमा करने आ रहे हैं।
नहीं रोक रहे हैं परिक्रमा को
सीओ गोवर्धन जितेंद्र कुमार ने बताया कि अभी श्रद्धालु आ रहे हैं। परिक्रमा में किसी प्रकार की रोक नहीं लगाई है। अगर इस संबंध में उच्च अधिकारियों से आदेश आएगा तो रोक लगाई जाएगी। वैसे सतर्कता स्वास्थ्य एवं प्रशासन की टीम द्वारा बरती जा रही है।