{"_id":"5edba8b9b47a662f172a535d","slug":"coronavirus-updates-four-more-cases-of-covid-19-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में फार्मासिस्ट सहित चार और कोरोना संक्रमित, 315 पर पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में फार्मासिस्ट सहित चार और कोरोना संक्रमित, 315 पर पहुंचा आंकड़ा
Sat, 06 Jun 2020 08:01 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 06 Jun 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
coronavirus demo
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में शनिवार को चार और कोरोना संक्रमित मिले। इनमें स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत फार्मासिस्ट एवं नगर निगम का सफाई सुपरवाइजर भी शामिल हैं। नए मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 315 पर पहुंच गई है। इनमें 18 मरीज जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
हाथवंत स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात फार्मासिस्ट कोरोना संक्रमित मिले। फार्मासिस्ट की रैपिड सर्वे में ड्यूटी चल रही थी। कंट्रोल रूम से सूचना आने के बाद तीन सदस्यीय टीमें लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने जाती थी। रिपोर्ट आने के बाद हाथवंत में ही क्वारंटीन फार्मासिस्ट को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया।
विज्ञापन
नगर निगम का एक सफाई सुपरवाइजर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। चौकी गेट निवासी सुपरवाइजर टीला मोहल्ला में कार्यरत है। इस इलाके की पार्षद की संक्रमण से पहले ही मृत्यु हो चुकी है। टापा खुर्द का 17 वर्षीय किशोर की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव मिला। किशोर के पिता और मां संक्रमित थे।
विज्ञापन
लेबर कॉलोनी निवासी 13 वर्षीय बालक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। यह बालक शिकोहाबाद अस्पताल में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर का भतीजा है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी नए मरीजों को आइसोलेट किया है।
मृत लोगों के क्षेत्र ट्रेस करने में मुश्किल
स्वास्थ्य विभाग के आकंड़ों में मृतकों की संख्या 18 हो गई है लेकिन स्वास्थ्य विभाग 24 घंटे बाद भी कोरोना संक्रमण से मृतकों का क्षेत्र ट्रेस नहीं कर सका है। ऐसी स्थिति में मृतक मरीज के संपर्क में आए लोग भी ट्रेस नहीं हो पाए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एसके दीक्षित का कहना है कि दूसरे जनपद में लोग इलाज कराने जाते हैं और रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर जानकारी नहीं हो पाती है। दूसरे जनपद से भी पूरी जानकारी नहीं मिलती है।