फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Updates: four deaths and 96 new cases reported in Agra

आगरा में कोरोना: 24 घंटे में चार मरीजों की मौत, लगातार दूसरे दिन 100 से कम संक्रमित मिले

Wed, 19 May 2021 12:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 19 May 2021 12:24 AM IST
सार

राहत की बात यह है कि बीते आठ दिनों में कोरोना की जांच के अनुपात में संक्रमण दर घटी है, लेकिन चिंताजनक बात यह है कि संक्रमितों की मौत का सिलसिला नहीं थमा है।

विज्ञापन
Coronavirus Updates: four deaths and 96 new cases reported in Agra
आगरा में कोरोना: एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड के बाहर खड़ा स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार घट रही है, लेकिन मृतकों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। मंगलवार को चार और मरीजों की मौत हो गई। इससे मृतकों की संख्या 326 हो गई है। बीते 24 घंटे में  5510 सैंपल की जांच में 96 नए मरीज मिले हैं। लगातार दूसरे दिन 100 से नए मरीज मिले हैं। जिले में अब तक कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 25029 पर पहुंच गया है। 244 नए समेत कुल 23257 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 1446 सक्रिय मरीज हैं।

विज्ञापन


नए मामले कम होने के साथ जांच के अनुपात में संक्रमण दर में भी तेजी से गिरावट हो रही है। बीते आठ दिनों में कोरोना जांच के अनुपात में संक्रमण दर में 5.23 फीसदी की कमी आई है। 10 मई को 4130 लोगों की कोरोना जांच की गई थी, 285 नए मामले सामने आए थे और जांच के अनुपात में संक्रमण दर 6.90 फीसदी थी। 
विज्ञापन


17 मई को 79 नए मामले आए। 4703 लोगों की कोरोना जांच हुई थी। संक्रमण दर 1.67 फीसदी रही। जिले में कुल मरीजों का आंकड़ा 24933 पर पहुंच गया है। इनमें 23013 मरीज ठीक हो चुके हैं, 322 की मौत हो गई। फिलहाल राहत की बात यह है कि अब जिले में संक्रमण का ग्राफ लगातार घट रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन में 10664 लोगों की हुई कोरोना जांच, सात पॉजिटिव मिले
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले में कोरोना की जांच बढ़ा दी गई है। मंगलवार को पहली बार जिले में रिकॉर्ड 10664 लोगों की एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच की गई। जिले में पहली बार एक दिन में 10 हजार से अधिक जांचें हुई हैं। 

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि एक दिन में तीन से चार हजार लोगों की जांच हो रही थीं। यह सोचा भी नहीं गया था कि एक दिन में 10 हजार लोगों की जांच हो पाएगी। मंगलवार को करीब 4400 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में की गई एंटीजन जांच की रिपोर्ट राहत देने वाली है। ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 3000 हजार लोगों की एंटीजन जांच की गई। इसमें से महज सात लोगों की कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

किरावली में 80 की जांच, दो मिले संक्रमित 
मंगलवार को किरावली सीएचसी में 80 लोगों का एंटीजन और आरटीपीसीआर टेस्ट कराया गया। इसमें दो की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। अधीक्षक डॉ. राजमकल सिंह ने दोनों को होम आइसोलेट कराया और आरटी-पीसीआर जांच के लिए सैंपल भेजा। इसके अलावा अछनेरा सीएचसी में 139 लोगों की जांच में कोई भी संक्रमित नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed