फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus updates Agra district borders sealed in lockdown

Lockdown: आगरा जनपद की सीमाएं सील, पासधारकों को भी चेकिंग के बाद मिलेगी अनुमति

Fri, 01 May 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 May 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus updates Agra district borders sealed in lockdown
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। दूसरे जिलों और राज्यों से लोग अब आ और जा नहीं सकेंगे। गुरुवार को एसएसपी बबलू कुमार ने सीमा के सभी थानेदारों को वायरलेस सेट से दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। यदि किसी को पास जारी किया है तो उसे भी अनुमति चेकिंग के बाद ही मिलेगी।
विज्ञापन


सिर्फ आपात स्थिति में ही लोगों को प्रवेश मिलेगा। समाचार पत्र सहित आवश्यक सेवाओं को आवागमन की अनुमति है। एसएसपी ने थाना एत्मादपुर, बरहन, खंदौली, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा, शमसाबाद, बाह, सैंया के थानेदारों को यह निर्देश दिए। 
विज्ञापन

सिर्फ इन्हें है छूट

एसएसपी ने कहा कि आगरा की सीमा में केवल समाचार पत्र और खाद्य सामग्री लाने वाले ट्रकों को ही अनुमति दी जाए। अन्य किसी वाहन या व्यक्ति को किसी भी हालत में सीमा में नहीं आने दिया जाएगा।

शहर से देहात और देहात से शहर में आने-जाने वाले लोगों को भी बैरियर पर रोका जाएगा। यहां पुलिस तैनात रहेगी। लोगों को आने और जाने का कारण बताना होगा। सही कारण होने पर ही जाने दिया जाएगा। आपात स्थिति में ही प्रवेश मिल सकेगा। 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ लोग शहर में रहकर दूसरी जगह नौकरी या अन्य किसी कार्य के लिए जाते हैं। ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। ऐसे में लोगों को जाने से रोका जाएगा, जिससे संक्रमण दूसरे जिलों में नहीं फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed