फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus updates 18 new cases of covid reported in agra

आगरा में कोरोना: 18 नए संक्रमित मरीज मिले, स्वस्थ होने की दर 95 फीसदी के पार

Wed, 16 Dec 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 16 Dec 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
coronavirus updates 18 new cases of covid reported in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

आगरा के लिए मंगलवार का दिन राहत भरा रहा। दिसंबर में पहली बार सबसे कम 18 नए कोरोना मरीज मिले हैं। 33 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात भी दी है। जिले में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 9899 पर पहुंच गया है। इनमें 9422 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि 169 की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह के मुताबिक 3.94 लाख से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है। बीते सप्ताह से पॉजिटिव केस में कमी आई है। 33 नए समेत कुल 9422 मरीज ठीक हो चुके हैं। 308 मरीजों का उपचार चल रहा है। आगरा में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 94.48 से बढ़कर 95.18 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन



रंधीर नगर दयालबाग, चंद्रलोक कॉलोनी जयपुर हाउस और चाणक्यपुरम कॉलोनी में एक ही परिवार के दो-दो सदस्य संक्रमित मिले हैं। हलवाई की बगीची, इटौरा, दिगरोता, पश्चिमपुरी, सिकंदरा,  छीपीटोला, प्रोफेसर कॉलोनी, कावेरी कुंज कमला नगर, ट्रांस यमुना कॉलोनी, मलपुरा, प्रतीक इन्क्लेव ताजनगरी, कटरा गड़रियाना और सिल्वर टाउन नैनाना जाट में संक्रमित मरीज मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed