फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Update News: four death and 398 new cases of covid reported in agra

आगरा में कोरोना से कोहराम: 24 घंटे में चार मरीजों ने तोड़ा दम, 448 लोग संक्रमित मिले

Sun, 18 Apr 2021 07:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 Apr 2021 07:45 PM IST
सार

आगरा में कोरोना वायरस का संक्रमण कहर बरपा रहा है। संक्रमण न थम रहा है और न कम हो रहा है। रविवार को चार कोरोना मरीजों की मौत रिपोर्ट दर्ज हुई। 

विज्ञापन
Coronavirus Update News: four death and 398 new cases of covid reported in agra
आगरा में कोरोना वायरस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में साप्ताहिक लॉकडाउन में कोरोना वायरस का कहर बरपा है। बीते 24 घंटे में चार कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया है। नए मरीजों का आंकड़ा भी 400 के पार पहुंच गया है। रविवार को 448 लोग संक्रमित मिले। पहली बार एक दिन में इतनी बड़ी संख्या मरीज मिले हैं। इससे पूर्व शनिवार को 398 नए मरीज मिले थे। 

विज्ञापन


प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 6.86 लाख लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 13528 पर पहुंच गया है। इनमें 11048 मरीज ठीक हो गए हैं। 192 मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमण की दर बढ़कर 7.26 पर पहुंच गई है। 10 दिन पहले आठ अप्रैल को यह दर 1.72 पर थी। 
विज्ञापन


अप्रैल में ऐसे बढ़ा संक्रमण 
1 अप्रैल- 15
2 अप्रैल- 49
3 अप्रैल- 68
4 अप्रैल- 58
5 अप्रैल- 72
6 अप्रैल- 82
7 अप्रैल- 73
8 अप्रैल- 43  
9 अप्रैल- 67
10 अप्रैल- 102
11 अप्रैल- 119
12 अप्रैल- 130
13 अप्रैल- 197
14 अप्रैल- 242
15 अप्रैल- 295
16 अप्रैल- 346
17 अप्रैल- 398
18 अप्रैल- 448

हर घंटे मिल रहे 18 नए मरीज
अब हर घंटे में 18 नए मरीज मिल रहे हैं। 1 से 18 अप्रैल तक संक्रमण दर 7.26 फीसदी दर्ज की गई है। जबकि इस दौरान मरीजों के ठीक होने की दर में 15.43 फीसदी की गिरावट आई है। बीते 48 घंटे में 7 मरीजों की मौत हुई है। 846 मरीज मिले हैं। रविवार को तीन पुरुष व एक महिला ने संक्रमित होने के बाद दम तोड़ा है।

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह के मुताबिक चारों संक्रमित मृतकों के नाम डेथ ऑडिट रिपोर्ट के बाद सार्वजनिक किए जाएंगे। अछनेरा निवासी 80 वर्षीय सांस रोगी, लोहामंडी निवासी 82 वर्षीय गुर्दा रोगी महिला, दयालबाग निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति को पुरानी कोई बीमारी नहीं थी। बेलनगंज निवासी 58 वर्षीय टीबी रोगी समेत चारों की संक्रमण की चपेट में आने के बाद मौत हो गई है। 



आगरा में कोरोना: संक्रमण से घबराएं नहीं..., इन तीन हथियारों से दें 'वायरस' को मात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed