फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus update in agra london return woman test positive

Coronavirus: लंदन से लौटी कारोबारी की बेटी में संक्रमण, आगरा में 24 घंटे में दूसरा मामला

Sat, 28 Mar 2020 06:31 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 28 Mar 2020 06:31 AM IST
सार

आगरा में अब तक कोरोना वायरस के 10 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें सात लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus update in agra london return woman test positive
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस का दूसरा मरीज मिला है। शुक्रवार को खंदारी क्षेत्र में ऑटोमोबाइल कारोबारी की बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वो 17 मार्च को लंदन से लौटी थी। 
विज्ञापन


परिवार में पिता, माता और भाई के साथ रहती है। चारों को आइसोलेट कर दिया गया है। आसपास के लोगों को क्वारंटीन का पालन करने की हिदायत दी गई है। 

शहर में यह दसवां केस है, जबकि खंदारी क्षेत्र में आठवां। हालांकि खंदारी के सात लोग अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अब कुल तीन मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सक दंपती का बेटा भी संक्रमित

बृहस्पतिवार को वाटर वर्क्स क्षेत्र में चिकित्सक दंपती के बेटे में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। वो अमेरिका से लौटा था। उससे पहले कैंट में रेलवे अधिकारी की बेटी में कोरोना पाया गया। 

आगरा में अब तक सिर्फ वे ही लोग संक्रमित मिले हैं, जो विदेश से आए या फिर विदेश से आए संक्रमित लोगों के सीधे संपर्क में रहे। 22 दिन पहले एक साथ छह केस सामने आए थे। यह परिवार इटली से लौटा था।

इसी परिवार के संपर्क के दो और लोगों में बाद में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इस तरह कुल आठ केस हो गए थे। इसके बाद रेलवे अधिकारी की बेटी में कोरोना पॉजिटिव मिला, वो पति के साथ यूरोप से हनीमून मनाकर लौटी थी। पति बंगलुरु में जॉब करता है, युवती से पहले वह पॉजिटिव पाया गया।

विदेश से आने वालों की जानकारी जरूर दें

प्रशासन ने पार्षदों, थाना प्रभारियों एवं शहर के प्रमुख लोगों के माध्यम से उन लोगों की सूची तैयार करना शुरु किया है जो विदेश से आए हैं। माना जा रहा है कि हेल्थ सर्वे में कुछ लोगों ने जानकारी छिपा ली है। 

अमेरिका से आए युवक की भी जानकारी कंट्रोल रूम को नहीं दी गई थी। डीएम का कहना है कि जानकारी छिपाना अपराध है। पिछले दो महीने में विदेश से जो भी आया है, उसकी सूचना अवश्य दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed