फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CoronaVirus Update Bankebihari temple vrindavan closed till 31 March

कोरोना : कोर्ट के बाद आदेश पर विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर 31 मार्च तक बंद

Sat, 21 Mar 2020 06:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Mar 2020 06:08 PM IST
सार

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए सिविल जज जूनियर डिवीजन ने दिए आदेश, मंदिर पर सूचना की चस्पा

विज्ञापन
CoronaVirus Update Bankebihari temple vrindavan closed till 31 March
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सिविल जज जूनियर डिवीजन ने वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी जी मंदिर को 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। शनिवार सुबह रोज की भांति भक्त मंदिर में आए, लेकिन दोपहर को प्रवेश पर रोक लगा दी गई। इस संबंध में मंदिर प्रबंधन ने बैनर लगाकर कोर्ट के निर्देशों से अवगत कराया है। 
विज्ञापन


वृंदावन के अब लगभग सभी प्रमुख मंदिर बंद हो गए हैं। इस्कॉन के बाद चंद्रोदय, प्रियांकात जू, रंगजी आदि मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद होने के बाद बिहारी जी मंदिर को भी आम श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन


मंदिर प्रबंधन ने लिखा था पत्र

इस संबंध में बिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनेश शर्मा ने शुक्रवार को सिविल जज जूनियर डिवीजन को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर मंदिर बंद करने संबंधी अनुरोध किया था। इस पत्र के बाद शनिवार की दोपहर को न्यायालय ने 31 मार्च तक ठाकुर बांके बिहारी मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बंद करने का आदेश कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आदेश के बाद प्रबंधन ने श्रद्धालुओं को रोकने लिए मंदिर के सभी गेट पर इस प्रकार के निर्देश चस्पा कर दिए हैं। मंदिर प्रबंधक ने बताया कि इस दौरान ठाकुर जी की सेवा यथावत चलती रहेगी। मंदिर में सिर्फ सेवा करने वाले गोस्वामीगण तथा कर्मचारी ही प्रवेश कर सकेंगे।

आठ गोस्वामीगण करेंगे बिहारी जी की सेवा

शयनकालीन सेवा कन्हैयालाल गोस्वामी की चल रही है। उन्होंने बताया कि उन्हें इस संबंध में प्रबंधक का पत्र मिला है। बताया गया है कि मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। 

वो तथा उनके आठ परिवारीजन शयनकालीन सेवा में ठाकुर जी की सेवा करेंगे। ठाकुर जी की सेवा यथावत चलती रहेगी। उसमें कोई व्यवधान नहीं होगा। ठाकुर जी की सेवा की सभी सामग्री भी प्रतिदिन की तरह ही बाहर से आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed