फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Update 11 Positive Cases of Covid In 2 Mainpuri

मैनपुरी: जिला अस्पताल के डॉक्टर सहित 11 लोग कोरोना पॉजिटिव, 452 पर पहुंचा आंकड़ा

Sat, 18 Jul 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Jul 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Update 11  Positive Cases of Covid In 2 Mainpuri
मैनपुरी में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में तैनात इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) सहित 11 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इससे कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 452 हो गई है। इनमें 304 लोग ठीक हो चुके हैं, 136 मरीजों का उपचार चल रहा है। 12 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन

 
शुक्रवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। उन्हें जिला अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इसके साथ ही उनके संपर्क में आने वाले डॉक्टर व मेडिकल स्टॉफ के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 
विज्ञापन



शहर के मोहल्ला गाड़ीवान में दो और रामबाग, राजा का बाग, छपट्टी में एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कस्बा बेवर में दो महिलाओं सहित कुल तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले। कस्बा निवासी एक महिला पूर्व में संक्रमित मिले व्यक्ति की पत्नी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम किशनपुर गढ़िया की महिला पूर्व में संक्रमित मिले युवक की मां है। तीसरा नया मामला ग्राम बड़ाहार के सब्जी विक्रेता का है। वहीं कस्बा करहल के सराफा बाजार निवासी पति और पत्नी कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आइसोलेशन वार्ड भोगांव भेजा है। 

आइसोलेशन वार्ड लेवल टू में बढ़ाए गए बेड 

संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने से अस्पतालों में बेड की कमी पड़ने लगी है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड लेवल टू में 16 मरीज पहुंचे। इसके बाद यहां छह बेड और बढ़ाए गए। पूर्व में यहां 10 बेड की व्यवस्था की गई थी। शुक्रवार को नोडल प्रभारी डॉ. आरके सिंह ने अपनी टीम के साथ वार्ड का निरीक्षण किया।

एएसपी ने बंद शहर में बंद कराई गलियां

गुरुवार को 61 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिला प्रशासन सख्त हो गया। एएसपी मधुवन कुमार सिंह, सीओ सिटी अभय नरायन राय के साथ शहर के विभिन्न मोहल्लों में पहुंचे। उन्होंने शहर के मोहल्ला अवधनगर में चार गलियों को सील कराया। शहर के पावर हाउस रोड, मोहल्ला गाड़ीवान, छपट्टी, भरतवाल में भी कंटेनमेंट जोन को सील कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed