फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Samples Positive Of Shoe Businessman Employee's Wife

कोरोनावायरसः आगरा से सबसे अधिक संक्रमित मरीज, जूता कारोबारी से जुड़ा है सभी का कनेक्शन

Wed, 11 Mar 2020 10:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 11 Mar 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Samples Positive Of Shoe Businessman Employee's Wife
जिला अस्पताल का आइसोलेशन वार्ड - फोटो : अमर उजाला

आगरा में कोरोना वायरस का एक और मरीज मिला है। अब यहां कुल मरीजों की संख्या सात हो गई है। यह मरीज खंदारी में मिले संक्रमित जूता कारोबारी के कारखाने के कर्मचारी की पत्नी है। कर्मचारी भी संक्रमित है।

विज्ञापन


वायरस की पुष्टि होने के बाद मरीज को जिला अस्पताल के आइसोलेशलन वार्ड में भर्ती किया गया, जहां से दिल्ली रेफर कर दिया। यह सभी मरीज इटली से लौटकर आए परिवार के संपर्क में आने वाले लोग हैं। 
विज्ञापन


कोरोना वायरस की आशंका पर रविवार को 22 नमूने और लिए गए हैं। इनमें सबसे अधिक खंदारी में मिले संक्रमित मरीज के सीधे संपर्क में आए लोग हैं। शनिवार को लिए गए 24 में से 23 की रिपोर्ट निगेटिव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को जिला अस्पताल में 26 लोग पहुंचे। इनको सेनेटाइज करने के बाद स्क्रीनिंग की गई, जिसमें से 22 से नमूने लिए गए हैं। 12 लोग खंदारी के संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वाले हैं, जिनमें कारखाने के कर्मचारी, घरों पर कामकाज करने वाले लोग हैं।

10 लोग ऐसे रहे, जिनको स्वास्थ्य सर्वे में चिह्नित किया गया। सैंपल कलेक्शन के नोडल प्रभारी डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि रविवार को 26 लोग नमूने देने आए थे, जिनकी स्क्रीनिंग कर 22 के नमूने लेकर केजीएमयू लखनऊ में जांच कराने के लिए भेज दिया है।

फरवरी में: 11 नमूने: सभी निगेटिव
दो मार्च: 13 नमूने: पांच पॉजिटिव, आठ निगेटिव
तीन मार्च: 25 नमूने: सभी निगेटिव
चार मार्च: 28 नमूने: सभी निगेटिव
पांच मार्च: 16 नमूने: सभी निगेटिव
छह मार्च: 39 नमूने: एक पॉजिटिव, 38 निगेटिव 
सात मार्च: 23 नमूने: एक पॉजिटिव, 22 निगेटिव
आठ मार्च: 22 नमूने लिए गए 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed