{"_id":"5edbd3fac706e818b00c44b3","slug":"coronavirus-outbreak-in-agra-new-cases-and-containment-zones-latest-updates","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, संक्रमित बुजुर्ग ने तोड़ा दम, 12 नए मरीज भी बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, संक्रमित बुजुर्ग ने तोड़ा दम, 12 नए मरीज भी बढ़े
Sun, 07 Jun 2020 01:16 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 07 Jun 2020 01:16 PM IST
सार
- आगरा में एक और संक्रमित की मौत हो जाने से मृतक संख्या 49 हो गई। वहीं, 12 नए मरीज मिलने से संक्रमितों का आंकड़ा 957 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
विस्तार
आगरा में कोरोना वायरस का कहर थम नहीं रहा। पिछले कुछ दिनों से रोज एक-दो संक्रमित मरीज की मौत हो रही है। शनिवार को हरीपर्वत क्षेत्र निवासी 62 वर्षीय कोरोना संक्रमित ने दम तोड़ दिया। इससे मृतक संख्या 49 हो गई।
विज्ञापन
शहर और देहात में 12 नए मरीज मिलने से संक्रमितों का आंकड़ा 957 पर पहुंच गया। नए मरीजों में पांच महिलाएं और सात पुरुष हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि दो मरीज ठीक होकर घर गए। अब तक 813 ठीक हो चुके हैं। 95 का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
शहर के सिरकी मंडी, कमला नगर, खेरिया, ताजगंज, बोदला, सोहल्ला, दयालबाग में संक्रमित मिले हैं। संक्रमण बढ़ता देख प्रशासन विचार कर रहा है कि शहर में कुछ और छूट दी जाए या नहीं। इस पर रविवार को ही फैसला होना है।
विज्ञापन
Trending Videos
कमला नगर में तेजी से बढ़े संक्रमित
शहर में संक्रमित की मौत की शुरुआत कमला नगर से ही हुई थी। यहां पर संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। कमला नगर, बल्केश्वर, वसंत विहार, लोहिया नगर में संक्रमित मिल चुके हैं। यहां नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
सांस की बीमारी ने ली बुजुर्ग की जान
एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ने वाले वाले हरीपर्वत निवासी बुजुर्ग को सांस लेने में तकलीफ थी। तबीयत बिगड़ जाने पर एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
यहां स्थिति और खराब होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन जान नहीं बच पाई। उनके परिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया है। सभी के सैंपल लिए जाएंगे। जिले में यह 49वीं मौत है।
सांस की बीमारी ने ली बुजुर्ग की जान
एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ने वाले वाले हरीपर्वत निवासी बुजुर्ग को सांस लेने में तकलीफ थी। तबीयत बिगड़ जाने पर एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
यहां स्थिति और खराब होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन जान नहीं बच पाई। उनके परिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया है। सभी के सैंपल लिए जाएंगे। जिले में यह 49वीं मौत है।