{"_id":"5e7a497e8ebc3e773e2318ea","slug":"coronavirus-news-update-increased-threat-of-viral-fever-due-to-rain-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के प्रकोप के बीच बारिश से वायरल फीवर का खतरा बढ़ा, बरतें ये सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के प्रकोप के बीच बारिश से वायरल फीवर का खतरा बढ़ा, बरतें ये सावधानी
Wed, 25 Mar 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 25 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
वायरल फीवर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच बारिश ने फिर मुसीबत बनकर बरसी है। मंगलवार को आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे वायरल फीवर का खतरा और बढ़ गया है। ऐसे में लोग बेहद सावधानी बरतें।
चिकित्सक बताते हैं कि ठंडी सामग्री खाने से बचें और गुनगुना पानी पिएं। जुकाम-खांसी के मरीज खासतौर से अपना बचाव करें। एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के फिजीशियन डॉ. आशीष गौतम ने बताया कि कोरोना वायरस का प्रकोप भी है।
ऐसे में जुकाम-खांसी और बुखार के मरीजों के लिए ज्यादा मुसीबत होगी। कम प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों में बीमारी का खतरा तीन गुना तक रहता है। इस मौसम में गले में खराश, सिर में दर्द, जुकाम-खांसी की परेशानी बढ़ सकती है।

बच्चों का रखें विशेष ख्याल
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण जैन ने बताया कि बारिश से तापमान कम हो गया है, ऐसे मौसम में बच्चों की देखभाल ज्यादा करने की जरूरत है, इनमें निमोनिया भी जल्द होता है।
यह बरतें सावधानी:
- कूलर-एसी से बचें, हो सके तो रात में पंखा भी न चलाएं।
- रेफ्रिजरेटर में रखी सामग्री खाने से बचें, ठंडा पानी पीने से बचें।
- गुनगुना पानी ही लें, नमक डालकर गरारे भी कर सकते हैं।
- ठंडी सामग्री और बासी भोजन बच्चों को न खिलाएं।