{"_id":"60715cd31a558e554402ae68","slug":"coronavirus-news-rajya-sabha-mp-haridwar-dubey-test-positive-for-covid-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे संक्रमित, निजी अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे संक्रमित, निजी अस्पताल में भर्ती
Sat, 10 Apr 2021 01:39 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने शनिवार को पुष्टि करते हुए बताया कि राज्यसभा सांसद का एमजी रोड स्थित निजी कोविड अस्पताल में उपचार हो रहा है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बताया कि सांसद को सांस लेने में तकलीफ है। उनकी हालत स्थिर है, उन्हें ऑक्सीजन स्पोर्ट पर रखा गया है। सांसद के अलावा उनके परिजनों और स्टाफ में भी अन्य लोगों के कोरोना संक्रमित होने की आशंका पर जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं।
विज्ञापन
आगरा कैंट विधानसभा से दो बार विधायक और पूर्व राज्यमंत्री रहे हरिद्वार दुबे वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। वह कल्याण सिंह सरकार में वित्त राज्य मंत्री थे। उनकी गिनती आगरा के वरिष्ठ भाजपा नेताओं में है। दुबे मूलरूप से बलिया के रहने वाले हैं।
विज्ञापन