{"_id":"5fcf84de8ebc3ecf9b775f34","slug":"coronavirus-news-nine-members-of-a-family-test-positive-for-covid-19-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: फिरोजाबाद में दूल्हे की मौत के बाद दुल्हन समेत परिवार के नौ सदस्य संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर: फिरोजाबाद में दूल्हे की मौत के बाद दुल्हन समेत परिवार के नौ सदस्य संक्रमित
Thu, 10 Dec 2020 05:37 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 10 Dec 2020 05:37 PM IST
सार
- शादी वाले परिवार के नौ सदस्य संक्रमित, दूल्हे की मौत के बाद कराई थी जांच
- जिले में मंगलवार को कुल 19 मरीज मिले, संक्रमित सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक ही परिवार के नौ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस परिवार के एक सदस्य की 25 नवंबर को शादी हुई थी और चार दिसंबर को उसकी मौत हो गई थी। उसमें कोरोना वायरस के लक्षण थे, लेकिन कोराना की जांच नहीं कराई थी।
जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के कुल 19 मरीज मिले। संक्रमित सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई। संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 67 पर पहुंच गया है। जिले में कुल संक्रमितों की 3673 हो गई है। इनमें 171 सक्रिय मामले हैं। अब तक 2.36 लाख लोगों की जांच हो चुकी है।
गांव नगला सावंती में एक परिवार को लापरवाही भारी पड़ रही है। एक परिवार के नौ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस परिवार में 25 नवंबर को शादी थी। परिवारिजनों के मुताबिक शादी के तुरंत बाद दूल्हा को सर्दी, जुकाम और कफ की शिकायत हुई थी।

दूल्हे की मौत के बाद कराई थी जांच
तबीयत बिगड़ने पर चार दिसंबर को दूल्हे की मौत हो गई थी। इसके बाद घर पर मौजूद सदस्य और रिश्तेदारों ने कोरोना संक्रमण की जांच कराई तो नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। शादी समारोह से लेकर दूल्हा की मौत के बाद रिश्तेदारों और गांव के लोगों का घर पर आना जाना रहा।
एक ही परिवार के नौ लोग कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। कोरोना संक्रमित नौ सदस्य में नवविवाहिता, सास, देवर, देवरानी सहित अन्य रितेश्दार भी शामिल हैं। इधर, मोहल्ला कोटला दखल में 28 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है।
नगला भारा मक्खनपुर, चौबीजी का बाग, नगला जेड़ा, नगला खेड़ा में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिला कारागार में एक बंदी कोरोना संक्रमित मिला है। उधर, टूंडला के स्वरूप नगर लाइनपार निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक ने सोमवार को रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह संक्रमित थे।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।