फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus mathura latest updates sdm sadar test positive for covid

मथुरा के एसडीएम सदर कोरोना पॉजिटिव, डीएम भी अस्पताल में भर्ती, एसएसपी छुट्टी पर

Fri, 26 Jun 2020 12:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Jun 2020 12:36 AM IST
सार

  • नयति अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डीएम बुखार से पीड़ित हैं, ठीक होने पर जल्द ही छुट्टी मिल जाएगी।  

विज्ञापन
coronavirus mathura latest updates sdm sadar test positive for covid
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से फैलता जा रहा है। आम आदमी से लेकर अधिकारी भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में एसडीएम सदर सहित 17 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन


तबियत बिगड़ने के बाद एसडीएम सदर को नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इनकी कोरोना जांच हुई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन्हें केडी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। नए कोरोना मरीजों में 10 की रिपोर्ट सरकारी और सात की रिपोर्ट प्राईवेट लैब से आई है।
विज्ञापन



एटाः मारहरा विधायक समेत 17 लोग कोरोना पॉजिटिव, कोविड अस्पताल में भर्ती कराए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डीएम सर्वज्ञराम मिश्र भी बीमार हैं, इन्हें भी नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डीएम बुखार से पीड़ित हैं, ठीक होने पर जल्द ही छुट्टी मिल जाएगी। इस बीच एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवरभी छुट्टी पर चले गए हैं। हालांकि उन्होंने बताया कि वो पूरी तरह स्वस्थ हैं। एक दिन की छुट्टी पर हैं।

डीएम से बुखार से पीड़ित

गुरुवार को आई रिपोर्ट में गोवर्धन चौराहा की एक कालोनी निवासी 15 वर्षीय किशोर भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। मंडी रामदास की गली मालियान निवासी 27 वर्षीय महिला की पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को कोविड-19 अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर परिवार को क्वारंटीन किया है। 

नवादा निवासी 24 वर्षीय युवक संक्रमित निकला है। इसकी जांच रिपोर्ट फरीदाबाद के निजी अस्पताल से आई है। उधर, शाम को आई रिपोर्ट में कृष्णा नगर की चंद्रलोक कालोनी निवासी 38 डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसके साथ ही राया के ट्रामा सेंटर का 38 वर्षीय कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिला है। 

फरह के फतेहा में छह वर्षीय बालक, यमुना पार क्षेत्र की राम नगर कालोनी में छह वर्षीय और आठ वर्षों दो बच्चों के साथ 28 और 62 वर्षीय महिलाएं कोरोना संक्रमित मिलीं हैं। 

यह भी पढ़ें- कैंसर पीड़ित ओसीएफ कर्मी ने कोरोना को दी मात, अस्पताल से तालियां बजाकर किए गए विदा
 

प्राइवेट लैब से आई रिपोर्ट में कृष्णा नगर के 21 और 35 वर्षीय दो भाई संक्रमित निकले हैं। नोएडा के एक थाने में तैनात 33 वर्षीय सब इंस्पेक्टर की मथुरा में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। सौंख निवासी युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। 

मथुरा के कैलाशनगर कालोनी निवासी 41 वर्षीय युवक के अलाला बाढ़पुरा सदर की 80 वर्षीय वृद्धा भी कोरोना संक्रमित मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed