मथुरा के एसडीएम सदर कोरोना पॉजिटिव, डीएम भी अस्पताल में भर्ती, एसएसपी छुट्टी पर
- नयति अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डीएम बुखार से पीड़ित हैं, ठीक होने पर जल्द ही छुट्टी मिल जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तबियत बिगड़ने के बाद एसडीएम सदर को नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इनकी कोरोना जांच हुई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन्हें केडी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। नए कोरोना मरीजों में 10 की रिपोर्ट सरकारी और सात की रिपोर्ट प्राईवेट लैब से आई है।
एटाः मारहरा विधायक समेत 17 लोग कोरोना पॉजिटिव, कोविड अस्पताल में भर्ती कराए मरीज
उधर, डीएम सर्वज्ञराम मिश्र भी बीमार हैं, इन्हें भी नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डीएम बुखार से पीड़ित हैं, ठीक होने पर जल्द ही छुट्टी मिल जाएगी। इस बीच एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवरभी छुट्टी पर चले गए हैं। हालांकि उन्होंने बताया कि वो पूरी तरह स्वस्थ हैं। एक दिन की छुट्टी पर हैं।
डीएम से बुखार से पीड़ित
नवादा निवासी 24 वर्षीय युवक संक्रमित निकला है। इसकी जांच रिपोर्ट फरीदाबाद के निजी अस्पताल से आई है। उधर, शाम को आई रिपोर्ट में कृष्णा नगर की चंद्रलोक कालोनी निवासी 38 डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसके साथ ही राया के ट्रामा सेंटर का 38 वर्षीय कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिला है।
फरह के फतेहा में छह वर्षीय बालक, यमुना पार क्षेत्र की राम नगर कालोनी में छह वर्षीय और आठ वर्षों दो बच्चों के साथ 28 और 62 वर्षीय महिलाएं कोरोना संक्रमित मिलीं हैं।
यह भी पढ़ें- कैंसर पीड़ित ओसीएफ कर्मी ने कोरोना को दी मात, अस्पताल से तालियां बजाकर किए गए विदा
मथुरा के कैलाशनगर कालोनी निवासी 41 वर्षीय युवक के अलाला बाढ़पुरा सदर की 80 वर्षीय वृद्धा भी कोरोना संक्रमित मिली है।