{"_id":"5f0b626ad165a66e9c3949f1","slug":"coronavirus-live-update-mathura-one-death-eight-positive-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा के कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की आगरा में मौत, जिले में आठ नए मरीज भी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा के कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की आगरा में मौत, जिले में आठ नए मरीज भी मिले
Mon, 13 Jul 2020 12:50 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 13 Jul 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा जनपद में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। रविवार को शहर के कच्ची सड़क निवासी एक वृद्ध की आगरा के एक निजी अस्पताल में मृत्यु हो गई। जिले में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 27 हो गई है। रविवार की शाम आई रिपोर्ट में आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 516 हो गई है।
विज्ञापन
मथुरा के कच्ची सड़क इलाके के दम तोड़ने वाले वृद्ध को पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया था। यहां हालत बिगड़ने पर उसे आगरा रेफर किया था। रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
इधर, पॉजिटिव रिपोर्ट में मथुरा शहर निवासी 20 वर्षीय युवती, मगोर्रा निवासी युवक, डेम्पियर नगर से युवक, वृंदावन के राधा माधव मंदिर से 60 वर्षीय वृद्ध महिला, वृंदावन से 22 वर्षीय युवक और आनंदवन से 25 वर्षीय युवक शामिल हैं। इसके साथ चौमुहां के एक गांव निवासी पिता-पुत्र भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
बताया जाता है कि युवक चौक बाजार मथुरा में किसी सराफ के यहां नौकरी करता था। यहां किसी संक्रमित के संपर्क में आने के बाद युवक भी संक्रमित हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर पिता पुत्र को आईसोलेट किया है, वहीं परिवार को क्वारंटीन किया है।
कोरोना मरीज के पहुंचने से जिला अस्पताल में हड़कंप
रविवार की दोपहर जिला अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया, जब कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती होने के लिए जिला अस्पताल पहुंच गया। जैसे ही डॉक्टरों को पता चला कि वृद्ध कोरोना संक्रमित है, उन्होंने किनारा कर लिया। इसके बाद टीम ने उसे आइसोलेेशन वार्ड में भर्ती कराया।
बताया जाता है कि शहर के चौबिया पाड़ा निवासी 70 वर्षीय वृद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह स्वयं ही जिला अस्पताल पहुंच गया। उन्होंने डॉक्टरों से कहा कि वो उसे भर्ती कर लें। उस समय तक सब सामान्य चल रहा था।
से ही वृद्ध ने डॉक्टरों को बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है बस फिर क्या था, वहां हड़कंप मच गया। डॉक्टरों के साथ वार्ड ब्वाय, नर्स सभी कोरोना पॉजिटिव से किनारा करने लगे। वृद्ध अकेला ही एक ओर चुपचाप बैठ गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया।