फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Latest Update first time 42 new cases of covid in mainpuri

मैनपुरी में पहली बार सर्वाधिक 42 नए कोरोना संक्रमित मिले, रोडवेज अधिकारी भी पॉजिटिव

Sat, 11 Jul 2020 04:49 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Jul 2020 04:49 PM IST
सार

  • जिले में अब कोरोना संक्रमितों का कुल आकंड़ा 322 पर पहुंच गया है। इनमें 249 लोग ठीक हो गए हैं। 12 मरीजों की मौत हो चुकी है। 61 का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
Coronavirus Latest Update first time 42 new cases of covid in mainpuri
coronavirus - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में शनिवार को आई कोरोना रिपोर्ट से अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए। बेवर डिपो के एआरएम समेत एक ही दिन में 42 लोग कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। सभी को उपचार के लिए भोगांव स्थित कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए लगातार लोगों की जांच कराई जा रही है। कुछ जागरूक लोग खुद भी कोरोना जांच कराने के लिए पहुंच रहे हैं। जांच के लिए भेजे गए लोगों की शनिवार को रिपोर्ट आई तो स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के होश उड़ गए। 
विज्ञापन



जिलेभर के कुल 42 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। इसमें सहायक क्षेत्र प्रबंधक (एआरएम) रोडवेज बेवर डिपो भी शामिल हैं। पहली बार जिले में कोई अधिकारी संक्रमित मिलने से और भी हड़कंप मच गया। संक्रमित मिलने वालों में मैनपुरी के 13, बेवर के 26 और भोगांव के तीन लोग शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी मिले कोरोना मरीज

शहर में जहां बड़ी नगरिया में एक, छपट्टी में चार, आवास विकास में दो, नटराज होटल वाली गली में दो लोगों समेत 13 संक्रमित मिले हैं। वहीं भोगांव के गांव जलालपुर में एक, नगर में रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवती और आलीपुर पट्टी में एक युवक संक्रमित मिला है। 

बेवर में एआरएम के अलावा नगर के मोहल्ला पुराना बाजार में आठ, काजीटोला में छह, सब्जी मंडी में तीन के अलावा इटावा रोड, मोहल्ला ब्रह्मनान, मोहल्ला चमनगंज, मोहल्ला महाजनान, गांव नगला बरी, रसूलाबाद, नगला ढांकन और बहदीनपुर में एक-एक संक्रमित मिले हैं। 

Coronavirus Latest Update first time 42 new cases of covid in mainpuri
लॉकडाउन मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार की ओर से लगाए गए 55 घंटे के प्रतिबंध का प्रशासन ने जिले में सख्ती के साथ पालन कराया। जिलेभर के बाजार शनिवार को बंद रहे, सड़कें सूनी रही और लोग अपने-अपने घरों में रहे। चौराहों पर यातायात रोकने के लिए बैरियर लगाने के साथ ही पुलिस फोर्स की तैनाती रही। 

10 जुलाई की रात से 13 जुलाई की सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लागू किया गया है। जिले में भी लॉकडाउन का असर रहा। शहर में बाजार पूरी तरह से बंद रहे। चौराहों पर बैरियर लगाकर पुलिस मुस्तैद रही। 

बिना वजह घूमने वालों को चेतावनी देकर पुलिसकर्मियों ने घर भेज दिया। इस बीच ट्रैफिक पुलिस की ओर से चालान भी काटे गए। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी अजय कुमार पांडेय ने शहर के साथ ही जिलेभर में भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed