फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Latest Update 33 New Cases Of Covid In Mainpuri

मैनपुरी में तेजी से फैल रहा संक्रमण, फिर 33 कोरोना मरीज मिले, 355 पर पहुंचा आंकड़ा

Mon, 13 Jul 2020 12:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Jul 2020 12:36 AM IST
सार

  • जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 355 हो गई है। अब तक 258 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus Latest Update 33 New Cases Of Covid In Mainpuri
मरीजों को ले जाते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रविवार को अलग-अलग क्षेत्रों में 33 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। सभी को आइसोलेशन वार्ड भोगांव में भर्ती कराया गया है। शहर में 12 नए संक्रमित निकले हैं, जबकि बेवर में 13 कोरोना संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन


कस्बा करहल में चार, भोगांव में दो, कुरावली और सुल्तानगंज में एक-एक व्यक्ति संक्रमण की चपेट में आया है। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 355 हो गई है। अब तक 258 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं, जबकि 12 मरीजों ने तोड़ दिया है। 85 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन



एक परिवार के चार सदस्य संक्रमित

रविवार को दोपहर बाद एक साथ 33 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। शहर में यादव नगर के एक परिवार के चार सदस्यों सहित 12 लोग संक्रमित पाए गए। आवास विकास, बाटा वाली गली, भोजपुरा, छपट्टी, गाड़ीवान, गोलाबाजार, पॉवर हाउस, ताल दरवाजा में एक-एक कोरोना संक्रमित निकला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी मिले नए मरीज

बेवर क्षेत्र के ग्राम किशनपुर गढ़िया में पांच, मानपुर विकू, मोहल्ला ब्रह्म्नान, इटावा रोड, जीटी रोड, काजी टोला, मोहल्ला मरकिचिया, मोटा रोड, लक्ष्मी नगर में एक-एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। बेवर में संक्रमित मिले लोगों में चाउमीन विक्रेता, मोमोज विक्रेता सहित कई दुकानदार और उनके कर्मचारी शामिल हैं। 

कस्बा करहल के मोहल्ला संघईयान में तीन और सराफा बाजार में एक, कस्बा करहल में चार लोग कोरोना संक्रमित मिले। जबकि भोगांव के मोहल्ला फाजिलगंज और पथरिया में एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। 

सुल्तानगंज के गांव गढ़िया गोविंदेपुर और कुरावली के गांव बरौलिया में एक-एक पॉजिटिव मिला। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की सूची बनाई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर संक्रमित मिले मरीजों के क्षेत्रों को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। 


कोख के सौदागरः राहुल से पुलिस करेगी ये चार सवाल, खुलेगी अस्मिता से जुड़ी हर कड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed