फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus latest update 16 new positive cases of covid in Agra

आगरा में फिर तेजी से बढ़ा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, 16 नए मरीज मिले

Wed, 15 Jul 2020 01:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 15 Jul 2020 01:06 AM IST
सार

  • जिले में मंगलवार शाम तक 1427 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 1166 ठीक हो गए हैं। 93 की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
Coronavirus latest update 16 new positive cases of covid in Agra
सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा में फिर तेजी से बढ़ने लगा है। मंगलवार को 16 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इससे संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1427 हो गया है। इनमें 93वें मरीजों की मौत हो चुकी है। 168 मरीजों का शहर के अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि मंगलवार को 12 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या 1166 हो गई है। एक दिन में रिकार्ड 927 मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। अब तक कुल 31437 मरीजों की कोरोना जांच हो चुकी है। 
विज्ञापन



डौकी में 60 वर्षीय महिला मिली पॉजिटिव

डौकी क्षेत्र के एक गांव की 60 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यह महिला कुछ दिन पूर्व एक शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व उसकी तबीयत खराब हुई, तो एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां जांच के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसकी जानकारी के बाद गांव में बैरिकेडिंग कर दी गई है।

21 से 40 साल के 42.32% मरीज

चिंताजनक बात यह है कि जिले में अब तक मिले कोरोना मरीजों में सबसे ज्यादा नौजवान हैं। 1427 मरीजों में सबसे ज्यादा 42.32% मरीजों की उम्र 21 से 40 साल के बीच है। ऐसे 604 मरीज अब तक मिल चुके हैं।

- 10 साल से कम उम्र- 32 मरीज- 2.24%
- 11 से 20 साल उम्र-  88 मरीज - 6.16%
- 21 से 40 साल उम्र- 604 मरीज- 42.32%
- 41 से 60 साल उम्र- 480 मरीज- 33.63%
- 60 साल से अधिक उम्र- 223 मरीज- 15.64%

136 कंटेनमेंट जोन हुए बंद

ताजनगरी में अब 223 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। इनमें मंगलवार तक 136 कंटेनमेंट जोन बंद हो गए। जबकि 87 कंटेनमेंट जोन में नए मरीज निकल रहे हैं। 87 कंटेनमेंट जोन में 12 इलाके सबसे ज्यादा संवेदनशील हैं। कंटेनमेंट के अलावा शहर में तीन बफर जोन भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed