{"_id":"5f107d1eb641ec21b8420551","slug":"coronavirus-latest-update-15-new-positive-cases-of-covid-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में 15 नए कोरोना संक्रमित मिले, 21 डिस्चार्ज हुए, 159 मरीजों का चल रहा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में 15 नए कोरोना संक्रमित मिले, 21 डिस्चार्ज हुए, 159 मरीजों का चल रहा उपचार
Fri, 17 Jul 2020 01:38 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 17 Jul 2020 01:38 AM IST
सार
- ताजनगरी में अब तक 1201 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं, जबकि 94 मरीजों की हो चुकी है।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में गुरुवार को 15 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इससे कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1454 हो गया है। इनमें 94 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी) सहित अलग-अलग अस्पतालों में अभी 159 कोरोना मरीज भर्ती हैं।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा कि गुरुवार तक 33136 मरीजों की सैंपलिंग हो चुकी है। 15 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन सभी को आइसोलेट किया गया है। 21 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या 1201 हो गई है।
राहत की बात यह है कि कोरोना मरीज ठीक होने की दर 82.6% पर पहुंच गई है। पिछले 48 घंटे में सिर्फ एक मरीज ने दम तोड़ा है। इससे संक्रमित मृतक संख्या 94 ही है। चिंता की बात यह है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार नए संक्रमित मरीज दहाई की संख्या में मिल रहे हैं।

251 हो गए कंटेनमेंट जोन... 87 एक्टिव
ताजनगरी में कंटेनमेंट जोन लगातार बढ़ रहे हैं। 1 जून से 15 जुलाई तक 45 नए कंटेनमेंट जोन बनने से इनकी संख्या अब 87 हो गई है। 167 कंटेनमेंट जोन बंद किए हैं। मार्च से अब तक कुल 251 कंटेनमेंट जोन आगरा में बन चुके हैं।
कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान के लिए गुरुवार से शहर में रैपिड एंटीजन टेस्ट शुरू हो गए। पहले दिन किट से 18 टेस्ट हुए। सभी निगेटिव आए हैं। 20 मिनट में पहचान हो गई। सभी टेस्ट कंटेनमेंट जोन व संक्रमितों के निकट संपर्कों के किए।
संबंधित खबर: कोरोना जांच के लिए सैंपल देने के बाद 'गायब' हुआ मरीज, पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर मचा हड़कंप
बाह क्षेत्र में बाहर से आए प्रवासी मजदूरों और स्थानीय लोगों का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वे किया। बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ वाले 146 रोगी चिह्नित किया। इसमें से 124 लोगों के सैंपल लेकर कोरोना की जांच के लिए भेजा है। बाह सीएचसी के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि 22 रोगियों के सैंपल अभी और लिए जाएंगे।