{"_id":"5ec1638432124d5e94061a90","slug":"coronavirus-latest-news-update-two-more-cases-of-covid-19-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में मुंबई से आए दो युवक कोरोना संक्रमित, नौ हुई मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में मुंबई से आए दो युवक कोरोना संक्रमित, नौ हुई मरीजों की संख्या
Mon, 18 May 2020 12:32 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 18 May 2020 12:32 AM IST
सार
- दोनों हैं चचेरे भाई, मुंबई में करते थे सब्जी बेचने का काम
- चार दिन पूर्व शहर में ही चेकिंग के दौरान ले जाए गए थे क्वारंटीन सेंटर
विज्ञापन
Coronavirus Test
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज जिले में दो और कोरोना संक्रमित मिले। ये दोनों चचेरे भाई हैं और 14 मई को मुंबई से आए थे। इन्हें क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। रविवार शाम को दोनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिले में अब तक नौ कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें तीन ठीक हो गए हैं। इस तरह छह सक्रिय मामले हैं।
मुंबई से आने वाले प्रवासियों पर प्रशासन की निगरानी अधिक है। इसी का परिणाम है कि ग्राम प्रधान ने दोनों भाइयों के आने की सूचना पहले से ही प्रशासन को दे दी। दोनों भाई ट्रकों की मदद से व पैदल चलकर यहां तक पहुंचे थे।
प्रशासनिक टीम की सूचना पर इन्हें शहर से ही मेडिकल स्क्रीनिंग के बाद वीके जैन क्वारंटीन सेंटर ले जाया गया। वहां संदिग्ध मानते हुए जांच के लिए सैंपल लेकर अलीगढ़ भेजे गए। वहां से रविवार को आई रिपोर्ट में दोनों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

जिले में छह सक्रिय मामले
सीएमओ ने इसकी जानकारी जिलाधिकारी सीपी सिंह को दी। दोनों ही युवकों को क्वारंटीन सेंटर से कोरोना अस्पताल (जिला अस्पताल) के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। इनमें तीन युवक सही भी हो चुके हैं। छह मामले सक्रिय हैं।
जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि जिले में दो युवक और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, यह सभी विभिन्न माध्यमों से मुंबई से यहां आए थे। सूचना पर इन्हें आगमन के समय ही क्वारंटीन में रखा गया। अब इन्हें कोरोना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।