फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Latest News Update: one more death eight new cases of COVID 19 in Agra

आगरा में 31वीं मौत, कोरोना संक्रमित भाजपा नेता ने तोड़ा दम, आठ नए मरीज मिले

Sun, 24 May 2020 06:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 May 2020 06:09 AM IST
सार

  • 851 कोरोना संक्रमितों में से 722 हो चुके हैं ठीक 
  • अभी 98 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है

विज्ञापन
Coronavirus Latest News Update: one more death eight new cases of COVID 19 in Agra
Coronaindia, Coronavirus Test - फोटो : Social Media

विस्तार

आगरा में शनिवार को कोरोना संक्रमित 40 वर्षीय भाजपा नेता की मौत हो गई। इससे जिले में कोरोना संक्रमित मृतकों का आंकड़ा 31 पर पहुंच गया। उधर, आठ नए मामले मिलने से कुल संक्रमित 851 हो गए। इनमें 722 डिस्चार्ज हो चुके हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि अब 98 कोरोना मरीजों का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


कमला नगर के बसंत विहार निवासी भाजपा नेता जूता कारोबारी थे। इनके पिता भी संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। जूता कारोबारी ने तबीयत खराब होने पर कोरोना जांच कराई थी। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद इन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। वे वेंटीलेटर पर थे।  
विज्ञापन


उधर, बेटे की तबीयत में सुधार न होते देख मां की शुक्रवार को मौत हो गई थी। मां की चिता अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि गंभीर निमोनिया से पीड़ित जवान बेटे की भी सांसें थम गई। 24 घंटे में परिवार में मां-बेटे की मौत से परिवार में मातम पसर गया। मां की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। मृतक के परिवार के लोग क्वारंटीन में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed