फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Latest News: one more covid patient dies in firozabad

फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमित महिला पार्षद की मौत, 13 मरीज भी मिले

Sat, 30 May 2020 10:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 May 2020 10:34 PM IST
सार

  • सरकारी लैब की जांच में निगेटिव, निजी लैब से पॉजिटिव आई थी रिपोर्ट
  • मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा था महिला पार्षद का इलाज 

विज्ञापन
Coronavirus Latest News: one more covid patient dies in firozabad
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में कोरोना का कहर थम नहीं हो रहा। यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संक्रमित महिला पार्षद ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। जिले में यह 12वीं मौत है। उधर, 13 और कोरोना संक्रमित भी मिले हैं। इससे अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 249 पर पहुंच गया है। 
विज्ञापन


नगर निगम की 65 वर्षीय महिला पार्षद को 12 मई को बुखार आ गया था। पहले तो उन्होंने खुद दवाई ले ली। बाद में एक निजी चिकित्सक को दिखाया। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर परिजनों ने 21 मई को उन्हें एक निजी अस्पताल में कराया था। 
विज्ञापन



आगरा में एक और कोरोना संक्रमित की मौत, पांच नए मरीज बढ़े, नौ हुए डिस्चार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक ने महिला पार्षद में कोरोना के लक्षण को देखते हुए सरकारी मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। 24 मई को महिला पार्षद की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण परिजन उनको आगरा के एक निजी अस्पताल में ले गए। 

पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर दोबारा किया गया था भर्ती

चिकित्सक ने उनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण देखकर कोरोना की निजी लैब पर जांच कराने को कहा। इस पर परिजनों ने निजी लैब में जांच कराई तो यहां उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद महिला पार्षद को दोबारा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। 

गंभीर हालत होने पर महिला पार्षद को वेंटिलेटर पर रखा गया था। शनिवार को सुबह उनकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने परिवारिजनों को सूचना दी। कोरोना संक्रमित महिला पार्षद के मृतक शरीर को पूरे सुरक्षा मानक के साथ सोफीपुर पर अंतिम संस्कार कराया गया। 
 
विजय नगर में मिला एक कोरोना का मरीज

उधर, विजय नगर में एक और कोरोना का मरीज मिल गया है। 60 वर्षीय मरीज को बुखार आने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। सैंपल लेने के बाद मरीज को होम क्वारंटीन कर दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद शनिवार को आइसोलेशन वार्ड में मरीज को शिफ्ट किया गया। संपर्क में आए लोगों की सूची बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed