फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus latest news: homeguard tests positive for covid 19 in agra

Coronavirus: एसीएम दफ्तर में तैनात होमगार्ड निकला संक्रमित, कर्मचारियों को किया होम क्वारंटीन

Wed, 29 Apr 2020 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 29 Apr 2020 12:22 AM IST
सार

  • सब्जी विक्रेता चाचा-भतीजा और एसएन का एक और वार्ड बॉय भी संक्रमित मिला
  • कौशलपुर के दो भाई भी पॉजिटिव निकले, टीला माईथान की गर्भवती में संक्रमण की पुष्टि

विज्ञापन
Coronavirus latest news: homeguard tests positive for covid 19 in agra
कोरोना संक्रमित मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मंगलवार को मिले कोरोना वायरस के नए नौ मरीजों में कलक्ट्रेट में एसीएम के दफ्तर में तैनात होमगार्ड भी शामिल है। वो फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांव नगला कोरई का रहने वाला है। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे आइसोलेट कर दिया गया है। 
विज्ञापन


होमगार्ड तबीयत खराब होने पर तीन दिन पूर्व सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर उसके 13 परिजनों को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया। इनके सैंपल जांच को भेजे जाएंगे। एसीएम दफ्तर के कर्मचारियों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता चाचा-भतीजा संक्रमित

संक्रमितों में सदर के नौलक्खा निवासी सब्जी विक्रेता चाचा-भतीजा भी हैं। दोनों सिकंदरा से सब्जी ले जाकर सदर में बेचते थे। दोनों कुछ दिन से ही सब्जी बेच रहे थे। परिवार का मुखिया सब्जी विक्रेता है। उसके पैर में चोट लगने पर इन दोनों ने काम संभाल लिया। इनसे पहले पांच सब्जी विक्रेता संक्रमित मिल चुके हैं।

एसएन का एक और वार्ड ब्वॉय पॉजिटिव

एसएन (सरोजिनी नायडू) मेडिकल कॉलेज का एक और वार्ड ब्वॉय भी पॉजिटिव मिला है। वो शाहगंज में जूता मंडी के पास का निवासी है। एसएन मेडिकल कॉलेज से यह छठा वार्ड ब्वॉय है, जो संक्रमित मिला है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि उसके घर के पास बैरियर लगाकर आसपास के लोगों को जानकारी दे दी गई है। 

दंपती में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि

सेवला जाट के नगला महादेव में दंपती संक्रमित मिले हैं। इनमें युवक की मां पहले से संक्रमित है और जयपुर में भर्ती है। उन्हें देखने गए थे। दोनों ने तबीयत बिगड़ने पर खुद सैंपल दिया। उधर, न्यू आगरा में कौशलपुर में दो भाई संक्रमित मिले हैं। यह बड़ा हॉटस्पॉट बन गया है। यहां 10 से ज्यादा पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। लेडी लॉयल (महिला जिला अस्पताल) में भर्ती टीला माईथान निवासी गर्भवती भी संक्रमित मिली है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed