{"_id":"5f7edb5d8ebc3e9bd91aa518","slug":"coronavirus-latest-news-corona-infection-reduced-in-october-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहत की खबर: अक्टूबर में संक्रमण की रफ्तार कम, सही होने वाले मरीज ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत की खबर: अक्टूबर में संक्रमण की रफ्तार कम, सही होने वाले मरीज ज्यादा
Thu, 08 Oct 2020 02:57 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 08 Oct 2020 02:57 PM IST
सार
वायरस अभी अजूबा बना हुआ है। लोगों की खुद की समझदारी और सावधानी जरूरी है। सितंबर में कोरोना वायरस का संक्रमण चरम
पर था, लेकिन अक्तूबर में मरीज कम हो रहे हैं। अभी यह संख्या और कम होने की उम्मीद है, लेकिन लोग सतर्कता न छोड़ें। -डॉ. आरसी पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
कोरोना वायरसः जांच के नमूने लेते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संक्रमण की रफ्तार अक्तूबर में तेजी से कम हुई है। सितंबर में रोज 100 तक मरीज मिल रहे थे, अब 50 के आसपास हैं। वहीं ठीक होने की दर तेजी से सुधर गई है। सात दिन में नए मरीज 302 मिले हैं, जबकि ठीक 510 लोग हुए हैं।
एक अक्तूबर तक 754 मरीज इलाज पा रहे थे। सात अक्तूबर तक सक्रिय मरीजों की संख्या 545 ही रह गई। एक अक्तूबर तक ठीक होने की दर 84.81 प्रतिशत थी, जो सात अक्तूबर को बढ़कर 88.97 प्रतिशत हो गई है।
मरने वालों की बात करें तो इन सात दिन में एक ही मौत हुई है। डीएम प्रभुनारायण सिंह ने बताया कि ठीक होने वाले मरीजों की दर में चार फीसदी से अधिक की बढ़ोत्तरी हुई है। बुधवार को भी स्वस्थ होने वाले मरीजों में 0.40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

राहत है पर सतर्कता न छोड़ें
वायरस अभी अजूबा बना हुआ है। लोगों की खुद की समझदारी और सावधानी जरूरी है। सितंबर में कोरोना वायरस का संक्रमण चरम पर था, लेकिन अक्तूबर में मरीज कम हो रहे हैं। अभी यह संख्या और कम होने की उम्मीद है, लेकिन लोग सतर्कता न छोड़ें। -डॉ. आरसी पांडेय, सीएमओ
देहात के लोग भी गंभीरता समझने लगे
कोरोना वायरस सितंबर में दूसरे चरण में सबसे चरम पर पहुंच गया था। देहातों में भी मरीज खूब मिल रहे थे। इससे लोग भी इसकी गंभीरता समझने लगे, अक्तूबर में संक्रमण की दर में कमी आई है, लेकिन लोगों को पूरी सावधानी बरतनी होगी। -डॉ. आरएम पचौरी, अध्यक्ष आईएमए