फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus latest news: 106 new patients of covid reported in agra

आगरा में कोरोना: 106 नए मरीज और मिले, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4600 पार

Sat, 19 Sep 2020 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Sep 2020 12:10 AM IST
सार

सितंबर महीने में लगातार छठे दिन 24 घंटे में 100 से अधिक नए मरीज मिले हैं।  

विज्ञापन
coronavirus latest news: 106 new patients of covid reported in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में अब रोज 100 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। शुक्रवार को 106 नए मरीज और मिले। इससे संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4601 हो गया। इनमें 3632 लोग ठीक हो चुके हैं। 852 मरीजों का उपचार चल रहा है। जबकि 117 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। 
विज्ञापन


सितंबर महीने में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बहुत तेज हो गई है। लगातर छठे दिन 24 घंटे में 100 से अधिक मरीज मिले हैं। इससे पूर्व गुरुवार को सर्वाधिक 118 और बुधवार को 110 मरीज मिले थे। अगस्त से पहले प्रतिदिन नए मरीजों आंकड़ा 100 से नीचे ही रहा था। 
विज्ञापन



- 13 सितंबर - 109
- 14 सितंबर - 111
- 15 सितंबर - 114
- 16 सितंबर - 110
- 17 सितंबर - 118
- 18 सितंबर-  106

98 हजार लोगों में कोरोना के लक्षणों का आकलन

स्वास्थ्य विभाग की 225 टीमों ने शुक्रवार को कमला नगर, दयालबाग, शाहगंज, आवास विकास कॉलोनी, देवरी रोड, विभव नगर, ताजगंज, बिचपुरी, नरायच, बरौली अहीर, शमसाबाद, फतेहाबाद, यमुनाब्रिज, खंदारी, प्रतापपुरा,, बल्केश्वर और छत्ता में 22,552 घरों के 98,054 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। 

बुखार, खांसी, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी वाले मरीजों की कोरोना वायरस की जांच की। इन्हीं क्षेत्रों में 68 शिविर लगाकर 1388 पुरुष, 1243 महिला और 91 बच्चों की सेहत की जांच की। 23 को मधुमेह और 18 को उच्च रक्तचाप की परेशानी मिली। 99 को त्वचा रोग और 12 लोगों को दांतों की परेशानी मिली। पेट, हड्डी, आंख समेत अन्य मर्ज के 176 मरीज मिले।

315 इलाके में पहुंचा वायरस

कोरोना संक्रमण अब शहर तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे जिले में फैल चुका है। जिले के 315 इलाके कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कंटेंनमेंट जोन की सूची जारी की। 

यहां देखें कंटेंनमेंट जोन की सूची




अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed