आगरा में कोरोना: 106 नए मरीज और मिले, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4600 पार
सितंबर महीने में लगातार छठे दिन 24 घंटे में 100 से अधिक नए मरीज मिले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सितंबर महीने में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बहुत तेज हो गई है। लगातर छठे दिन 24 घंटे में 100 से अधिक मरीज मिले हैं। इससे पूर्व गुरुवार को सर्वाधिक 118 और बुधवार को 110 मरीज मिले थे। अगस्त से पहले प्रतिदिन नए मरीजों आंकड़ा 100 से नीचे ही रहा था।
- 13 सितंबर - 109
- 14 सितंबर - 111
- 15 सितंबर - 114
- 16 सितंबर - 110
- 17 सितंबर - 118
- 18 सितंबर- 106
98 हजार लोगों में कोरोना के लक्षणों का आकलन
स्वास्थ्य विभाग की 225 टीमों ने शुक्रवार को कमला नगर, दयालबाग, शाहगंज, आवास विकास कॉलोनी, देवरी रोड, विभव नगर, ताजगंज, बिचपुरी, नरायच, बरौली अहीर, शमसाबाद, फतेहाबाद, यमुनाब्रिज, खंदारी, प्रतापपुरा,, बल्केश्वर और छत्ता में 22,552 घरों के 98,054 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की।
बुखार, खांसी, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी वाले मरीजों की कोरोना वायरस की जांच की। इन्हीं क्षेत्रों में 68 शिविर लगाकर 1388 पुरुष, 1243 महिला और 91 बच्चों की सेहत की जांच की। 23 को मधुमेह और 18 को उच्च रक्तचाप की परेशानी मिली। 99 को त्वचा रोग और 12 लोगों को दांतों की परेशानी मिली। पेट, हड्डी, आंख समेत अन्य मर्ज के 176 मरीज मिले।
315 इलाके में पहुंचा वायरस
कोरोना संक्रमण अब शहर तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे जिले में फैल चुका है। जिले के 315 इलाके कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कंटेंनमेंट जोन की सूची जारी की।
यहां देखें कंटेंनमेंट जोन की सूची
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।