फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus in Uttar Pradesh News in Hindi: three more positive cases of Covid 19 in agra

Coronavirus: मरीज के संपर्क में आए तीन लोगों में संक्रमण, आगरा में 48 हुई संक्रमितों की संख्या

Sun, 05 Apr 2020 09:55 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Apr 2020 09:55 AM IST
सार

जिले में अब संक्रमितों की संख्या 48 हो गई है। इनमें से आठ लोग ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं। 48 में से 31 दिल्ली से लौटे जमाती हैं।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttar Pradesh News in Hindi: three more positive cases of Covid 19 in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस के सामुदायिक संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। रविवार को शहर के तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। ये सभी उस युवक के संपर्क में आए, जो 21 मार्च को दुबई से लौटा और उसमें कोरोना की पुष्टि हुई। अभी शनिवार को भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है। 
विज्ञापन


जिले में अब संक्रमितों की संख्या 48 हो गई है। इनमें से आठ लोग ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं। हालांकि प्रशासन ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती साईं की तकिया क्षेत्र के चिकित्सक और उनके पुत्र को आगरा के संक्रमित मामलों में शामिल नहीं किया है। इन्हें भी मिला लिया जाए तो संक्रमितों की संख्या 50 है। 
विज्ञापन


शहर में शुक्रवार सुबह से रविवार सुबह तक के 48 घंटों के बीच ही कोरोना के 36 नए मामले पाए गए। यह संख्या कहां जाकर थमेगी, कुछ कहा नहीं जा सकता है, क्योंकि शनिवार को भेजे गए 49 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। अप्रैल के पहले पांच दिनों में 38 मामले मिल चुके हैं, जबकि मार्च में 12 मामले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 संक्रमितों में से 31 जमाती

48 संक्रमितों में से 31 दिल्ली से लौटे जमाती हैं। इनमें से सात शुक्रवार को पॉजिटिव मिले थे और 24 शनिवार को। शुक्रवार को सात के अलावा एक जीवनी मंडी का युवक मिला था जो 21 मार्च को दुबई से लौटा था। इस युवक के संपर्क में आए तीन लोग भी संक्रमित हो गए। रविवार सुबह आई जांच रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने इसकी पुष्टि की है। 

इसी तरह शनिवार को 24 जमाती के अलावा घटिया क्षेत्र का मैकेनिक है जो रसोई गैस के चूल्हे ठीक करता है। मार्च और अप्रैल की स्थिति में एक और फर्क यह भी है कि तब सैंपल रोजाना 15 से 20 लिए जा रहे थे। अब यह संख्या 100 से 200 तक पहुंच गई है। 

अभी भी बड़ी संख्या में ऐसे लोग मिल रहे हैं जिनमें कोरोना के लक्षण हैं। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर में मिले संक्रमितों में 68 फीसदी दिल्ली मरकज से लौटे हैं। 

शहर में कुल 137 जमाती

शहर में जमातियों की कुल संख्या 137 है, जिन्हें सिकंदरा, दिल्ली रोड और लोहामंडी में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। इनमें से पॉजिटिव पाए गए सभी 32 को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। जिला अस्पताल में सभी के सैंपल लिए जा चुके हैं।

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि सामुदायिक संक्रमण रोकने के लिए संक्रमित लोगों के संपर्क में आए हर शख्स की जांच कराई जाएगी। पुलिस प्रशासन की छह टीमें इनकी जानकारी में जुटी हैं। खुफिया एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है। सैनिटाइजेशन का दायरा बढ़ा दिया गया है। जहां मरीज मिले हैं, उनके आसपास के सभी इलाके सैनिटाइज कराए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed