फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus in Uttar Pradesh News in Hindi: 23 red zone areas in agra

Coronavirus: आगरा के 23 इलाके रेड जोन घोषित, डीएम ने कहा- यहां जाने में खतरा, लोग बरतें एहतियात

Tue, 07 Apr 2020 12:48 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Apr 2020 12:48 PM IST
सार

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा कि इन इलाकों में जाना खतरनाक है। इन्हें सील करा दिया गया है। यहां जरूरी सामान प्रशासन मुहैया करा रहा है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttar Pradesh News in Hindi: 23 red zone areas in agra
आगरा के रेड जोन इलाके - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए आगरा के मंटोला, आजमपाड़ा, सांई की तकिया, वाटर वर्क्स, जीवनी मंडी सहित 23 इलाकों में जाने से पूरी तरह बचना होगा। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा है कि इन इलाकों में जाना खतरनाक है। इन्हें सील करा दिया गया है। यहां जरूरी सामान प्रशासन मुहैया करा रहा है।
विज्ञापन


डीएम ने रेड जोन घोषित किए ये इलाके
1. मास्टर प्लान रोड, खंदारी
2. ताजगंज
3. बाईपास, नगला पदी
4. कमला नगर 
5. रेलवे कॉलोनी, छावनी
6. एमिनेंट अपार्टमेंट, खंदारी
7. मोहनपुरा रावली
8. नामनेर स्थित अस्पताल ( साईं की तकिया )
9. कृष्णा विहार, जीवनी मंडी
10. आजमपाड़ा रामनगर 
11. मंटोला
12. मघटई , बिचपुरी
13. हींग की मंडी, छत्ता
14. तोपखाना, लेडी लॉयल केपास
15. वजीरपुरा
16. गढ़ैया, ताजगंज
17. साबुन कटरा, एसएन के पीछे
18. सीता नगर राम बाग
19. चारसू गेट 
20. किशोरपुरा ( जगदीशपुरा)
21. चोहटना तेहरा ( सैंया )
22. सुभाष नगर
23. हसनपुरा ( खंदौली )
संख्या एक से छह के इलाकों के मरीज स्वस्थ हुए।
संख्या 10 से 18 तक इन इलाकों में जमाती ठहरे थे।

जमाती मंटोला, ढोली खार, नाई की मंडी, एमएम गेट, कोतवाली, आजमपाड़ा की मस्जिदों में ठहरे थे। इन सभी मस्जिदों को सैनिटाइज कराया गया है। सभी जगह धर्मगुरुओं के माध्यम से अपील कराई जा रही है कि जो लोग जमातियों के संपर्क में आए हों, वे छिपे नहीं।

सैंपल की संख्या बढ़ाई जाएगी
जिलाधिकारी ने बताया कि अब सैंपल की संख्या बढ़ाई जाएगी। जिन इलाकों में संक्रमित लोग मिले हैं, वहां ज्यादा से ज्यादा सैंपल लिए जाएंगे ताकि सही स्थिति सामने आ सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या करें, क्या न करें

क्या करें
1. कोई संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया हो तो प्रशासन को सूचना दे।
2. किसी को शक है कि वह संक्रमित के संपर्क में आया हो तो वह होम क्वारंटीन हो जाए।
3. संपर्क में आए लोगों में किसी की तबीयत खराब है तो वह जिला अस्पताल जाकर जांच कराए।
4. अगर संपर्क में नहीं आए लेकिन कोरोना के लक्षण हैं तो भी जांच कराएं।
5. संक्रमित इलाकों के लोग क्वारंटीन रहें।

ये न करें
1. संक्रमित के संपर्क में आए हैं तो जानकारी न छिपाएं।
2. सील किए गए क्षेत्रों की ओर बिल्कुल भी न जाएं।
3. लोग सड़कों पर न निकलें। राशन डिपो, बैंक में भीड़ न लगाएं।
4. भोजन वितरण स्वयं न करें, प्रशासन को बताएं, व्यवस्था हो जाएगी ।
5. हेल्थ सर्वे के लिए आई टीम को गलत जानकारी न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed