फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus in uttar pradesh: landlord given notice to vacate the house to health workers in mathura

शर्मनाक: कोरोना से लोगों को बचाने में जुटे चिकित्सा कर्मियों से कहा- मकान खाली करो

Thu, 16 Apr 2020 12:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 Apr 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttar pradesh: landlord given notice to vacate the house to health workers in mathura
स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से लोगों को बचाने में जुटे स्वास्थ्य कर्मियों के सामने अब रहने का संकट खड़ा हो गया है। शहर की विभिन्न कॉलोनियों में मकान मालिक स्वास्थ्य कर्मियों को मकान खाली करने का नोटिस दे रहे हैं। 
विज्ञापन


बुधवार को इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। ऐसी शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक (शहर) एसपी सिटी ने मकान मालिकों को कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य कर्मी जान जोखिम में डालकर दिन-रात लगे हुए हैं। संकट की इस घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में स्वास्थ्य और पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए लोगों से सहयोग करने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान मालिकों में दहशत

इसके बावजूद मथुरा शहरी क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में रह रहे चिकित्सकों को उनके मकान मालिक घर खाली करने के नोटिस जारी करने लगे हैं। यहां नयति अस्पताल की स्टाफ नर्स कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई है। इससे मकान मालिकों में दहशत है। 

राधावैली और श्रीधाम कॉलोनी से इस मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंची हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने मकान मालिक और सोसाइटी से इस तरह का व्यवहार न करने की अपील की है। 

एसपी सिटी ने कहा कि इसके बावजूद ऐसी कोई शिकायत मकान मालिक या फिर सोसाइटी के खिलाफ मिलती है तो दोनों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed