{"_id":"5e97dd1f8ebc3e76c9414995","slug":"coronavirus-in-uttar-pradesh-landlord-given-notice-to-vacate-the-house-to-health-workers-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: कोरोना से लोगों को बचाने में जुटे चिकित्सा कर्मियों से कहा- मकान खाली करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: कोरोना से लोगों को बचाने में जुटे चिकित्सा कर्मियों से कहा- मकान खाली करो
Thu, 16 Apr 2020 12:25 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 16 Apr 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से लोगों को बचाने में जुटे स्वास्थ्य कर्मियों के सामने अब रहने का संकट खड़ा हो गया है। शहर की विभिन्न कॉलोनियों में मकान मालिक स्वास्थ्य कर्मियों को मकान खाली करने का नोटिस दे रहे हैं।
बुधवार को इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। ऐसी शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक (शहर) एसपी सिटी ने मकान मालिकों को कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य कर्मी जान जोखिम में डालकर दिन-रात लगे हुए हैं। संकट की इस घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में स्वास्थ्य और पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए लोगों से सहयोग करने की अपील की।

मकान मालिकों में दहशत
इसके बावजूद मथुरा शहरी क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में रह रहे चिकित्सकों को उनके मकान मालिक घर खाली करने के नोटिस जारी करने लगे हैं। यहां नयति अस्पताल की स्टाफ नर्स कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई है। इससे मकान मालिकों में दहशत है।
राधावैली और श्रीधाम कॉलोनी से इस मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंची हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने मकान मालिक और सोसाइटी से इस तरह का व्यवहार न करने की अपील की है।
एसपी सिटी ने कहा कि इसके बावजूद ऐसी कोई शिकायत मकान मालिक या फिर सोसाइटी के खिलाफ मिलती है तो दोनों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।