फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus in Mathura: fifty four new cases of covid reported in mathura

Corona in Mathura: नहीं थम रहा कोरोना का कहर, तीन संक्रमितों की मौत, 54 नए मरीज मिले

Tue, 18 Aug 2020 01:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Aug 2020 01:10 AM IST
सार

  • कोरोना संक्रमित दो वृद्धों की उपचार के दौरान मौत
  • जिला अस्पताल के कर्मचारी सहित 54 और नए केस मिले पॉजिटिव, आंकड़ा 1558 पर

विज्ञापन
Coronavirus in Mathura: fifty four new cases of covid reported in mathura
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को वृंदावन के चीरघाट निवासी 60 वर्षीय, मथुरा के राजीव गांधी मार्ग निवासी 72 वर्षीय और घीयामंडी निवासी 62 वर्षीय वृद्ध की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद तीनों को कोविड अस्पतालों में आइसोलेट कराया गया था। 

विज्ञापन


जनपद में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 48 हो गई है। इधर, जनपद में सोमवार को जिला अस्पताल के कर्मचारी समेत 54 नए कोरोना के केस सामने आए हैं और अब संक्रमित लोगों की संख्या 1558 हो गई है। 
विज्ञापन



नए केस में मथुरा से 28 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय महिला, महोली रोड के शक्ति नगर से 65 वर्षीय महिला, मथुरा से 20 वर्षीय महिला, महाविद्या से 23 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आर्मी गार्डन में 23 वर्षीय महिला, माया टीला में 24 वर्षीय महिला, लाजपत नगर में 30 वर्षीय युवक, कुशल गली में 58 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी मिले मरीज

मोती कुंज से 53 वर्षीय व्यक्ति, राधा निवास वृंदावन से 23 वर्षीय महिला, बिहारी पुरा वृंदावन से 65 वर्षीय व्यक्ति, वृंदावन से 51 वर्षीय व्यक्ति, कोसी थाने से 28 वर्षीय व्यक्ति, राया से 20 वर्षीय युवक, एक्सिस बैंक से 38 वर्षीय व्यक्ति, कोसीकलां के बलदेव गंज से 40 वर्षीय महिला, वृंदावन के बिहारीपुरा से 28 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

बरसाना में 28 वर्षीय व्यक्ति, गोवर्धन के सतोहा में 17 वर्षीय, यमुनापार के प्रताप नगर में 23 वर्षीय युवक, सौंख रोड के चेतन्य लोक कॉलोनी में 30 वर्षीय महिला, पुलिस लाइन में 30 वर्षीय पुलिसकर्मी, अड़ींग में 6 वर्षीय बालक, 8 वर्षीय बालक, 60 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। 

छाता में 25 वर्षीय युवक, तिलक नगर कॉलोनी में 73 वर्षीय वृद्ध, काकोरान घाटी में 18 वर्षीय युवती, कृष्णा नगर में 58 वर्षीय व्यक्ति, धौली प्याऊ में 41 वर्षीय व्यक्ति, लाल दरवाजा निवासी 62 वर्षीय महिला, जिला चिकित्सालय का 31 वर्षीय कर्मचारी, थाना हाईवे में 48 वर्षीय पुलिसकर्मी, नवनीत नगर में 75 वर्षीय वृद्ध, पुलिस लाइन में 32 वर्षीय पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए। 

एमआर नगर में 31 वर्षीय व्यक्ति, 30 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय व्यक्ति, 30 वर्षीय व्यक्ति, 17 वर्षीय युवक, 24 वर्षीय युवक, 48 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय व्यक्ति, 48 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय व्यक्ति, 30 वर्षीय व्यक्ति, 29 वर्षीय व्यक्ति, 33 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। बाजना चौकी में 36 वर्षीय व्यक्ति, खायरा गांव में 17 वर्षीय युवक, खामिनी गांव में 32 वर्षीय व्यक्ति, श्रीकृष्ण जन्मस्थान में 55 वर्षीय व्यक्ति, ब्रह्मपुरी में 19 वर्षीय युवती भी संक्रमित मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed