फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus in agra uttar pradesh news: 98 new patients reported in 24 hours in agra

आगरा में कोरोना : छह महीने में पहली बार 24 घंटे में सर्वाधिक 98 नए मरीज, एक और मौत

Fri, 11 Sep 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Sep 2020 12:03 AM IST
सार

  • 3742 पर पहुंची संक्रमितों की संख्या, अब तक 112 मरीजों की हो चुकी है मौत
  • गुरुवार तक 2889 लोग हो चुके है डिस्चार्ज,  742 मरीजों का चल रहा उपचार 

विज्ञापन
coronavirus in agra uttar pradesh news: 98 new patients reported in 24 hours in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। नए मरीजों के आंकड़े में रोज रिकॉर्ड टूट रहा है। गुरुवार को नए मरीजों को आंकड़ा 100 के करीब पहुंच गया। एक और संक्रमित मरीज की मौत हो गई। इससे मृतकों की संख्या बढ़कर 112 हो गई है। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि सिकंदरा निवासी 40 वर्षीय महिला पुरानी बीमारियों से भी ग्रस्त थी। कोरोना संक्रमित होने के बाद उसको तकलीफ बढ़ गई थी। गुरुवार को एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन



छह महीने में पहली बार एक दिन में सर्वाधिक 98 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3742 पहुंच गया है। इनमें 2889 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 742 सक्रमितों का उपचार चल रहा है। इनमें 525 मरीज होम आइसोलेशन में भर्ती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार तक 142045 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। संक्रमण दर 2.63 फीसदी है। चिंताजनक बात यह है कि सितंबर में रोज रिकॉर्ड मरीज मिल रहे हैं। इससे पूर्व बुधवार को 96, मंगलवार को 89 और सोमवार को 83 नए मरीज मिले थे। 

संक्रमण की दूसरी लहर से निपटने के इंतजाम में जुटा प्रशासन

गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा की तर्ज पर आगरा में कोरोना संक्रमण दूसरी लहर शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में हर दिन संक्रमितों की तादाद 150 से 200 तक पहुंच सकती है। इसके लिए प्रशासन ने आईसीयू और अस्पतालों में बेड बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि आगरा में अप्रैल-मई जैसे हालात फिर से बन रहे हैं। वायरस का ट्रेंड बदलने से केस बढ़े हैं। 200 केस प्रति दिन की क्षमता के मुताबिक चिकित्सा सुविधाएं की जा रही हैं। इनमें 20 से 30 फीसदी केस ऐसे होंगे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ेगा। 

इसके लिए एसएन में 216 बेड हैं। 50 बेड और बढ़ाए जा रहे हैं। लेवल-वन में 2650 बेड आरक्षित हैं। 450 बेड भर्ती के लिए चालू हैं। इनमें 31 मरीज हैं। डीएम ने बताया कि गैर लक्षण वाले मरीजों को  होम आईसोलेशन में शिफ्ट करने से सहूलियत मिली है। कंट्रोल रूम से सुबह-शाम इनकी निगरानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed