फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CoronaVirus in Agra, UP (Uttar Pradesh) News in Hindi: vegetable vendor tests positive of covid-19

Coronavirus: आगरा में सब्जी विक्रेता मिला कोरोना पॉजिटिव, 2000 लोगों ने खुद को किया क्वारंटीन

Sat, 18 Apr 2020 05:21 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Apr 2020 05:21 PM IST
सार

युवक पहले ऑटो चलाता था। लॉकडाउन के बाद सब्जी बेचने लगा। तबीयत बिगड़ने पर खुद ही अस्पताल पहुंचा था। 

विज्ञापन
CoronaVirus in Agra, UP (Uttar Pradesh) News in Hindi: vegetable vendor tests positive of covid-19
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का सबसे बड़ा केंद्र बन चुके आगरा में चिंताजनक मामला सामने आया है। हरीपर्वत के फ्रीगंज क्षेत्र के चिम्मन लाल बाड़ा में एक सब्जी विक्रेता कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


शुक्रवार रात किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) लखनऊ से आई 24 संक्रमितों की रिपोर्ट में वो शामिल है। इसकी जानकारी मिलते ही बाड़ा के 2000 से ज्यादा लोगों ने खुद को होम क्वारंटीन (एकांतवास) में कर लिया है।
विज्ञापन


यह क्षेत्र हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया है। स्वास्थ विभाग की टीम सब्जी विक्रेता के संपर्क में आए लोगों का पता लगा रही है। वो आसपास की कॉलोनियों में सब्जी बेचने के लिए जाता था। यहां भी लोग डरे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दहशत में आए इलाके के लोग

चिम्मन लाल बाड़ा के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों ने बताया कि इस घनी बस्ती में लोग पहले भी घरों से बाहर निकलते रहते थे। लॉकडाउन में कई बार यहां सख्ती करानी पड़ी। इसके बावजूद लोग मान नही रहे थे। 

शनिवार को संक्रमण के डर से ये लोग खुद ही बाहर नहीं आए। अब ये लोग घर के बाहर झांक तक नहीं रहे। हरीपर्वत थाना के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि फ्रीगंज रोड एरिया में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। 
 

लॉकडाउन में शुरू किया था सब्जी बेचना

संक्रमित के परिजनों ने बताया उसने लॉकडाउन में ही सब्जी बेचने शुरू किया था। इससे पहले ऑटो चलाता था। आमदनी बंद होने पर सब्जी और फल बेचने लगा। सब्जियां सिकंदरा मंडी से लाता था।  
तबीयत बिगड़ने पर खुद पहुंचा अस्पताल

सब्जी विक्रेता की पांच दिन पहले तबीयत बिगड़ गई थी। उसे खांसी और बुखार था। सांस तेज चल रही थी। इस पर टेस्ट देने के लिए जिला अस्पताल गया था। वहां उसे भर्ती कर लिया गया।
युवक पहले ऑटो चलाता था। लॉकडाउन के बाद सब्जी बेचने लगा। तबीयत बिगड़ने पर खुद ही अस्पताल पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed