फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CoronaVirus In Agra, UP (Uttar Pradesh) News In Hindi: ten news cases of Covid-19 in agra

Coronavirus: आगरा में नौवीं मौत, 23 मरीज और मिले, अब  371

Sat, 25 Apr 2020 09:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Apr 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus In Agra, UP (Uttar Pradesh) News In Hindi: ten  news cases of Covid-19 in agra
स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
आगरा में शनिवार को ताजगंज की 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वह एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी। सांस की बीमारी थी। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि  मरीज ने दोपहर 1:40 पर दम तोड़ दिया । यह नौंवी मौत है। उधर शनिवार को दूधिया और सब्जी विक्रेता सहित 23 और संक्रमिट मिलने से कुल संख्या 371 हो गई।
 

23 अप्रैल को थाना ताजगंज क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय महिला की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार दोपहर उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


दो सब्जीवाले और संक्रमित मिले

शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में सब्जी बेचने वाले नगला बूढ़ी निवासी दो भाइयों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये दोनों सिकंदरा मंडी से सब्जी लाकर न्यू आगरा में बेचते थे। चार दिन पहले तबीयत बिगड़ने और कोरोना के लक्षण आने पर खुद ही एसएन मेडिकल कॉलेज सैंपल देने गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यू आगरा थाना प्रभारी ने बताया कि सब्जी बेचने वाले दोनों भाई के घर के पास बैरियर लगाकर पुलिस तैनात कर दी गई है। इससे पहले फ्री गंज, सुल्तान गंज की पुलिया के सब्जीवाले पॉजिटिव मिल चुके हैं। एक दूधिया भी संक्रमित निकला है। 

एसएन (सरोजिनी नायडू) मेडिकल कॉलेज का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संक्रमित मिला है। इससे पहले पांच वार्ड ब्याय, दो नर्स, तीन जूनियर डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिल चुके है। बल्केश्वर के लोहिया नगर में भी कोरोना का मरीज मिला है। यह मरीज सपा नेता है। 

कोरोना की चपेट में खाकी भी

शुक्रवार को मिली जांच रिपोर्ट में पुलिस लाइन में खाना बनाने वाला (फॉलोअर), कमला नगर का थोक दवा कारोबारी, एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर, वार्ड ब्वॉय और नर्स, लुहार गली का कपड़ा व्यापारी संक्रमित मिले। पुलिस में पहली बार कोई संक्रमित मिला है। 

इससे पहले हरीपर्वत थाना में संक्रमण की आशंका पैदा हुई थी, जब हवालात में रहा चोर संक्रमित मिला। लेकिन पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आई। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि फॉलोअर संक्रमित मिला है। उसके साथियों की जांच कराई जाएगी। 

अभी तक 31 लोग ठीक हुए

शहर में कोरोना के मरीज भले ही लगातार बढ़ रहे हों, लेकिन ठीक होने वाले मरीज भी बढ़ रहे हैं। अभी तक 31 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। खंदारी क्षेत्र के रहने वाले जूता कारोबारी और उनका मैनेजर उसकी पत्नी दिल्ली से ठीक होकर आए थे। चार मरीज जिला अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। बाकी के मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज से ठीक हुए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed