{"_id":"5f5ce1118ebc3e57b80a0d81","slug":"coronavirus-in-agra-one-died-and-97-new-patients-recovered-in-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में मिले 97 नए मरीज, एक मधुमेह रोगी की संक्रमण से मौत, 3933 हुई कुल संक्रमितों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में मिले 97 नए मरीज, एक मधुमेह रोगी की संक्रमण से मौत, 3933 हुई कुल संक्रमितों की संख्या
Sun, 13 Sep 2020 09:18 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 13 Sep 2020 09:18 AM IST
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के मारुति एस्टेट की रहने वाली 48 वर्षीय मधुमेह रोगी महिला की शनिवार को मृत्यु हो गई। इसी के साथ जिले में संक्रमित मृतकों की संख्या 113 हो गई है।
विज्ञापन
वहीं आगरा में आज 97 नए मरीज मिले हैं। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3933 पहुंच गया है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि मृतक रोगी को मधुमेह की पुरानी बीमारी थी। पॉजिटिव होने के बाद उनका हृदय रक्तचाप अनियंत्रित हो गया था।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के कारण फेफड़ों में निमोनिया बन गया था। शनिवार को उपचार के दौरान महिला की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में जिले में कोरोना के 97 नए मरीज और मिले हैं।
विज्ञापन
वहीं 3037 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं और 763 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें से 582 मरीज होम आईसोलेशन में भर्ती हैं। शनिवार तक 1,47,555 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।