फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus in Agra News in Hindi: Case filed against six people for sheltering jamaati in the house

Coronavirus: दिल्ली से लौटे जमाती की जानकारी छिपाने पर मौलाना सहित छह पर मुकदमा

Sun, 05 Apr 2020 08:47 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Apr 2020 08:47 AM IST
सार

आगरा में दो दिन के अंदर कोरोना के 33 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें ज्यादातर लोग जमात से लौटे हैं।  

विज्ञापन
Coronavirus in Agra News in Hindi: Case filed against six people for sheltering jamaati in the house
क्वारंटीन किए गए जमातियों से बात करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले में दिल्ली से लौटे जमाती की जानकारी छिपाने पर पहला मुकदमा सदर बाजार थाना में दर्ज हुआ है। मामला रोहता का है। यहां धौलपुर के जमाती को एक परिवार ने अपने घर में पनाह दी थी। 
विज्ञापन


इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी। जमाती धौलपुर चला गया। वहां जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इस मामले में थाना सदर में मौलाना सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


धौलपुर के निहालगंज के युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। वो हरदोई से जमात में शामिल होने दिल्ली तब्लीगी जमात में गया था। वहां से होकर 29 अप्रैल को आगरा में आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार का रहने वाला है मौलाना

उसका जीजा सदर के रोहता में रहता है। वो जीजा के घर में रुका था। उसने नमाज भी अदा की थी। इसके लिए मस्जिद में गया था। बाद में एक और घर में भी रुका था। 

धौलपुर में उसके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसके जीजा के परिवार सहित अन्य लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके नमूने लिए गए हैं। इन लोगों ने उसके बारे में सूचना नहीं दी थी। 

इस पर एसआई गंगा प्रसाद ने 188, 269 और 270 में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक, मौलाना मूलरूप से बिहार के कटिहार, बरसोई स्थित गाजन स्थित कस्बा टोली का रहने वाला है। 

शनिवार को 25 मामले सामने आए

दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित तब्लीगी जमात में शामिल हुए लोग जहां-जहां गए, वहां तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। आगरा में शनिवार को 25 नए मरीज सामने आए हैं। ये सभी वो लोग हैं, जो तब्लीगी जमात लौटे या उनके संपर्क में आए हैं। इन सभी को क्वारंटीन किया गया है।

जिले से संबंधित अब तक कोरोना के 47 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर यह आंकड़ा 45 है, क्योंकि शहर के चिकित्सक पिता-पुत्र का इलाज गुरुग्राम में चल रहा है। बात करें अप्रैल महीने की तो शुरुआती तीन दिनों में कोरोना संक्रमण के 33 मामले सामने आए हैं। 

शुक्रवार को सात जमाती और एक युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। युवक दुबई से लौटा था। इसी दिन सबसे अधिक 228 कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक आगरा में इतने सैंपल कभी नहीं हुए। इनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed