फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus In Agra: Covid Curfew Increase Till 5th May

आगरा: दो दिन और बढ़ा कर्फ्यू, बंद रहेंगे बाजार, डीएम बोले-आवश्यक एवं खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति नहीं होगी प्रभावित

Tue, 04 May 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 04 May 2021 12:10 AM IST
सार

शुक्रवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक ताजनगरी में कोरोना कर्फ्यू है। सोमवार को अब यह पांच दिन का हो गया है। यानी शनिवार, रविवार, सोमवार के अलावा मंगलवार और बुधवार को भी शहर में सभी बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं अन्य गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। पू

विज्ञापन
Coronavirus In Agra: Covid Curfew Increase Till 5th May
आगरा में बढ़ा कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शनिवार से जारी तीन दिन का कोरोना कर्फ्यू दो दिन के लिए और बढ़ गया है। अब बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे तक पांच दिन का कर्फ्यू रहेगा। उसके बाद बाजार खुलेंगे। शासन की घोषणा के बाद जिला प्रशासन ने आगामी 48 घंटे तक सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान आकस्मिक एवं खाद्य पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन


शुक्रवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक ताजनगरी में कोरोना कर्फ्यू है। सोमवार को अब यह पांच दिन का हो गया है। यानी शनिवार, रविवार, सोमवार के अलावा मंगलवार और बुधवार को भी शहर में सभी बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं अन्य गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। पूर्व निर्धारित विवाह समारोह हो सकेंगे। बंद हॉल में 50 और खुले में 100 से अधिक लोग विवाह समारोह में एकत्र नहीं हो सकते। शादी विवाह में शामिल होने वाले लोगों के लिए कोरोना कर्फ्यू में शादी कार्ड दिखाकर आवागमन हो सकेगा। 
विज्ञापन


दूसरी बार बिना मास्क पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा, पांच दिन के कर्फ्यू से संक्रमण की चेन तोड़ने में मदद मिलेगी। दवा, सब्जी, फल एवं दूध बिक्री हो सकेगी। खाद्य पदार्थ एवं माल वाहक वाहनों के आवागमन पर रोक नहीं है। कोई भी सार्वजनिक वाहन ऑटो, रिक्शा आदि नहीं चलेगा। सड़कों पर बैरिकेडिंग कर पुलिस कार्रवाई करेगी। बिना मास्क पहने व्यक्ति पर पहली बार में एक हजार, दूसरी बार में 10 हजार जुर्माना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनपुरी पंचायत चुनाव परिणाम: दिन रात चली पंचायत चुनाव की मतगणना, परिणाम घोषित, देखिए विजेताओं की सूची

कमला नगर, बल्केश्वर के बाजार किए सैनिटाइज
नगर निगम ने सोमवार को शहर में सैनिटाइजेशन अभियान शुरू किया। सुबह और शाम को कमला नगर, बल्केश्वर क्षेत्र में बाजार, स्कूल, दुकानों, घरों और हॉटस्पॉट एरिया को सैनिटाइज कराया। नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने बताया कि सोमवार को बल्केश्वर चौराहा, अग्रवन से बल्केश्वर मंदिर तक, बल्केश्वर चौराहे से चांदनी चौक तक, टीले वाले न्यू आदर्श नगर कावेरी कुंज, जी ब्लॉक, ई ब्लॉक,
पानी की टंकी से चांदनी चौक, बी ब्लॉक, सेंट्रल बेंक रोड, श्रीराम चौक मेन मार्केट, डी ब्लॉक के अलावा नामनेर और ईदगाह क्षेत्र में भी सैनिटाइजेशन कराया गया।

दयालबाग, नगला पदी में होगा सैनिटाइजेशन
मंगलवार को नगर निगम के वाहनों से भगवान टॉकिज, दयालबाग, राधा स्वामी मंदिर तक, नगला पदी, स्वामी बाग तक, 100 फुटा रोड दयालबाग तक सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed