{"_id":"5f09d7d18ebc3e63e5564428","slug":"coronavirus-in-agra-75-year-old-died-due-to-corona-14-new-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा : 75 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत, 14 नए मामले आए सामने, 15 मरीज स्वस्थ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा : 75 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत, 14 नए मामले आए सामने, 15 मरीज स्वस्थ
Sat, 11 Jul 2020 08:46 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 11 Jul 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में देवरी रोड निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना संक्रमित होने के बाद शनिवार को मौत हो गई। इसी के साथ आगरा में कोरोना वायरस से मौत की संख्या अब 92 हो गई है। 14 नए मरीज मिलने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा 1388 पहुंच गया है।
विज्ञापन
डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि मृतक बुजुर्ग ह्दय व गंभीर सांस रोगी था। संक्रमित होने के बाद सांस की तकलीफ बढ़ गई। एसएन में उपचार के दौरान शनिवार सुबह रोगी ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा 14 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों का आंकड़ा 1388 हो गया है। शनिवार को 15 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। इसी के साथ स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या 1130 हो गई है। 166 मरीजों का शहर के अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन