{"_id":"5f4f8785fc7b213d722b6579","slug":"coronavirus-antibody-test-sero-survey-in-agra-from-september-4","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : आगरा में सीरो सर्वे चार सितंबर से, 1080 लोगों के लिए जाएंगे रक्त के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : आगरा में सीरो सर्वे चार सितंबर से, 1080 लोगों के लिए जाएंगे रक्त के नमूने
Thu, 03 Sep 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:03 AM IST
सार
- सीरो सर्वे में स्वस्थ लोगों के रक्त के नमूने लेकर आईसीएमआर जांच करेगी। इससे पता लगाया जाएगा कि कितने लोग कोरोना संक्रमित होने के बाद बिना दवा के ठीक हो गए और उन्हें पता ही नहीं चला।
विज्ञापन
कोरोना जांच (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के लोगों में कोरोना वायरस की एंटीबॉडी की जानकारी के लिए सीरो सर्वे चार सितंबर से शुरू हो रहा है। इसके लिए 45 क्षेत्र तय किए हैं। सर्वे के लिए 10 टीमें बनी हैं। लखनऊ से भी विशेषज्ञ आज आ जाएंगे। इससे पहले सीरो सर्वे दो बार टल चुका है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि सीरो सर्वे तीन दिन तक चलेगा। हर बूथ से 24 लोगों के नमूने लिए जाएंगे। इस तरह से 45 स्पॉट से कुल 1080 लोगों के रक्त के नमूने लेकर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर- इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
आईसीएमआर के चिकित्सा विज्ञानी नमूनों की जांच करने के बाद पता करेंगे कि इनमें कोरोना वायरस की एंटीबॉडी बन गई है कि नहीं। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि सीरो सर्वे के लिए 10टीम बन चुकी हैं। इसमें चिकित्सक, टेक्नीशियन, आशा और एएनएम है। सर्वे के लिए स्पॉट को अभी सार्वजनिक नहीं कियाग या है।
विज्ञापन
एक दिन में 75989 लोगों की स्क्रीनिंग
स्वास्थ्य विभाग की 182 टीमों ने बुधवार को संक्रमित मरीज मिलने पर अकोला, फतेहाबाद, एत्मादपुर, बलकेश्वर, नरायच, इस्लाम नगर, हरीपर्वत, विभव नगर, नगला बूढ़ी, जीवनीमंडी, ताजगंज और छत्ता में 18199 घरों के 75989 लोगों की स्क्रीनिंग की। इसमें बुखार, जुकाम, खांसी और गले में खराश की परेशानी वाले मरीजों की एंटीजन जांच कराई।
इन्हीं 22 कॉलोनियों में शिविर लगाकर 570 पुरष, 556 महिला और 91 बच्चों की सेहत की जांच की। इसमें 17 को मधुमेह, आठ को उच्च रक्तचाप की परेशानी मिली। खुजली, लाल दाने, दाद के 160 मरीज और अन्य परेशानी के 241 मरीज रहे। स्वास्थ्य सर्वे प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि सभी को मल्टी विटामिन, विटामिन सी की दवाएं दी गई हैं।
12 कॉलोनियों में लगातार मिल रहे मरीज
कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज 12 कॉलोनियों में लगातार मिल रहे हैं। इसमें घनी आबादी और पॉश कालोनी भी हैं। इनमें कुल संक्रमित मरीजों के आधे से ज्यादा इन्हीं कॉलोनियों के हैं।