{"_id":"6005bdce8ebc3e3188122edd","slug":"coronavaccination-in-mainpuri-mainpuri-news-agr4769915174","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में कम संख्या में टीकाकरण पर प्रोग्राम मैनेजर को जारी हुआ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में कम संख्या में टीकाकरण पर प्रोग्राम मैनेजर को जारी हुआ नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोरोना टीकाकरण के लिए अगले चरण की घोषणा के साथ ही जिले में प्रथम चरण में रही खामियों की मॉनीटरिंग शुरू हो गई है। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने प्रथम चरण में कम टीकाकरण पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जागीर के प्रोग्राम मैनेजर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जानकारी मांगी है कि आखिर क्या कारण रहा? कि सीएचसी जागरी पर मात्र 35 स्वास्थ्यकर्मी टीकाकरण के लिए पहुंचे।
कोरोना टीकाकरण को लेकर सोमवार को अगले तीन चरणों का कार्यक्रम भी शासन से जारी कर दिया गया। सोमवार को सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने अपने कार्यालय में कोविड-19 टीकाकरण में लगे अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रथम चरण के टीकाकरण को लेकर समीक्षा भी की गई।
इस दौरान सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जागीर पर 16 जनवरी को हुए टीकाकरण में 100 में से मात्र 35 लोगों के टीकाकरण पर नाराजगी प्रकट की। सीएमओ ने कहा कि टीकाकरण में प्रोग्राम मैनेजर पारस गुप्ता की लापरवाही सामने आई है। उन्होंने टीकाकरण के लिए चिह्नित लोगों को समय से सूचना नहीं दी गई। प्रचार-प्रसार में लापरवाही की गई है। उन्होंने पारस गुप्ता को नोटिस जारी कर दो दिन में कम टीकाकरण के लिए जवाब देने के आदेश दिए।
विज्ञापन
22, 27 और 29 को होगा कोविड-19 का टीकाकरण
जिले में कोविड-19 टीकाकरण के लिए शासन ने नए चरणों को घोषित कर दिया है। द्वितीय चरण में 22 जनवरी, तृतीय चरण में 27 जनवरी और चतुर्थ चरण में 29 जनवरी की तिथि घोषित की गई है। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने सोमवार को अधीनस्थों को अगले चरण के टीकाकरण के लिए अभी से जुट जाने के निर्देश दिए।
टीकाकरण से एक दिन पहले व्यवस्थाओं की देनी होगी रिपोर्ट
सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि द्वितीय चरण में कितने केंद्रों पर टीकाकरण होगा? यह अभी निश्चित नहीं है। कार्यक्रम आने के बाद सभी प्रभारियों को टीकाकरण से एक दिन पहले ही व्यवस्थाओं की जांच कर रिपोर्ट उनके कार्यालय को देनी होगी।
22, 27 और 29 जनवरी को टीकाकरण की तिथि मिल गई है। अभी कार्यक्रम नहीं मिला है। टीकाकरण का प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। पहले चरण में कम टीकाकरण पर सीएचसी जागीर के प्रोग्राम मैनेजर को नोटिस जारी किया गया है।
डॉ. एके पांडेय, सीएमओ