फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona workers did not get honorarium for 10 months

Agra News: कोरोना कर्मियों को 10 माह से नहीं मिला मानदेय

Thu, 15 Jun 2023 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 15 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Corona workers did not get honorarium for 10 months
कासगंज। कोरोना काल में आउट सोर्सिंग के तहत भर्ती किए गए कर्मियों को 10 माह से मानदेय नहीं दिया गया है, जिससे कर्मी काफी परेशान हैं। कर्मियों ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र मानदेय दिलाने की मांग की है।कर्मियों का कहना है कि रामा इन्फो प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से कोरोना के समय विभिन्न पदों पर तैनाती की गई। कर्मियों को जनवरी 2022 से जुलाई 2022 तक का ही मानदेय दिया गया है।जो मानदेय निर्धारित किया गया वह भी पूरा नहीं दिया गया है। जिससे विसंगति की स्थिति पैदा हो रही है। कंपनी द्वारा यह भी नहीं बताया जा रहा कि जो धन कम भेजा गया है वाे किस कटौती के तहत काटा गया है। इसके बाद से कर्मियों को मानदेय नहीं दिया गया है।इसके साथ ही कर्मियों को पीएफ का धन भी खाते में नहीं भेजा गया है। कर्मियों को मानदेय न मिल पाने से उनके सामने जीविकोपार्जन की समस्या भी आ रही है। कई बार मांग किए जाने के बाद भी समस्या का निदान नहीं किया जा रहा। कर्मियों को शीघ्र मानदेय दिलाया जाए।इस दौरान प्रवीन यादव, दीपक कुमार, विक्रम वर्मा, राजकुमार, अंकित कुमार, शालिनी आदि कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed