फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona warriors engaged in vaccinations without taking leave in agra

#LadengeCoronaSe: कोरोना से जंग में बिना छुट्टी लिए डटे 'योद्धा', लोगों को दे रहे 'सुरक्षा कवच'

Thu, 22 Apr 2021 05:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 22 Apr 2021 05:22 PM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण लगातार चल रहा है। चिकित्सक समेत स्वास्थ्यकर्मी बिना छुट्टी लिए नौ-नौ घंटे काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
corona warriors engaged in vaccinations without taking leave in agra
टीकाकरण अभियान में बिना छुट्टी लिए डटे कोरोना योद्धा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण की जद में लोग न आएं, इसके लिए तेजी से वैक्सीनेशन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में कोविड टीकाकरण केंद्र में स्टाफ बिना छुट्टी के नौ घंटे तक काम कर रहा है। सार्वजनिक अवकाश वाले दिन भी यहां टीकाकरण किया जा रहा है। चिकित्सक केंद्र पर आने वाले लोगों को संक्रमण से बचाव के उपायों को अपनाने के लिए भी जागरूक कर रहे हैं।

विज्ञापन


घर पर अकेला रहता है छह वर्ष का बेटा
एसएन मेडिकल कॉलेज के कोविड टीकाकरण केंद्र के प्रभारी डॉ. शैलेंद्र चौधरी सुबह नौ से शाम छह बजे तक केंद्र में रहते हैं। सारी व्यवस्थाओं की निगरानी करते हैं। रविवार को भी अवकाश नहीं रहता। पत्नी भी एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक हैं। छह वर्ष का बेटा है, वह घर में अकेला रहता है। उसे समय नहीं दे पा रहे हैं। डॉ. शैलेंद्र का कहना है कि इस समय लोगों को संक्रमण से बचाने की कड़ी चुनौती है। इसकी वैक्सीन हर पात्र व्यक्ति को लगवाना चाहिए।

विज्ञापन

खुद का सैनिटाइज करने के बाद ही मां के पास जाता हूं
एसएन मेडिकल कॉलेज के कोविड टीकाकरण केंद्र के सह प्रभारी डॉ. कुंवर वीरेश सिंह केंद्र की व्यवस्थाएं संभालने के साथ लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद भी लोगों को मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

इनका कहना है कि जो पात्र वैक्सीन लगवाने से रह गए हैं, उन्हें लगवा लेना चाहिए। हो सकता है कि वैक्सीन लगवाने के बाद भी वह संक्रमण की चपेट में आ जाएं पर गंभीर अवस्था में नहीं पहुंचेंगे। डॉ. वीरेश का कहना है कि घर पर 65 वर्षीय मां रहती हैं। खुद को पूरी तरह से सैनिटाइज करने के बाद ही उनके पास जाते हैं।

माता-पिता कहते हैं, जितनी हो सके सेवा करो
एसएन मेडिकल कॉलेज के कोविड हॉस्पिटल में रहने वाले प्रदीप सिंह ठेके पर सेवाएं दे रहे हैं। इनका काम मरीजों को सुबह, दोपहर और शाम खाना व पानी पहुंचाना होता है। जो मरीज खा नहीं पाते, उन्हें अपने हाथ से खिलाते भी हैं। 

यह शाहगंज के नगला तेजा में रहते हैं। पिता भुवनेश मजदूरी करते हैं। प्रदीप ने बताया कि पिता हमेशा कहते हैं कि ईश्वर ने अवसर दिया है तो जितनी हो सके, लोगों की सेवा करो। ये वही करने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed