फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Warrior Police Constable Beaten By Awagarh Chairman Crime News

एटाः सिपाही ने लगाए चेयरमैन पर पीटने के आरोप, थानाध्यक्ष ने बनाया समझौते का दबाव

Mon, 04 May 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 04 May 2020 12:07 AM IST
सार

थानाध्यक्ष पर दबाव बनाकर समझौता कराने का आरोप

विज्ञापन
Corona Warrior Police Constable Beaten By Awagarh Chairman Crime News
उत्तर प्रदेश पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

एटा जनपद के कस्बा अवागढ़ में चेयरमैन पर सिपाही को पीटने का आरोप लगा है। पीड़ित सिपाही ने पूरा मामला थानाध्यक्ष को बताया और लिखित में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दी, लेकिन आरोप है कि थानाध्यक्ष ने सिपाही पर दबाव बनाकर मामले में समझौता करा दिया है। इससे सिपाही काफी आहत है।
विज्ञापन


थाना में तैनात सिपाही अमित कुमार ने दी तहरीर में बताया है कि 30 अप्रैल की रात आठ बजे थाना के मुंशी जयप्रकाश यादव ने झगड़े की सूचना पर कांशीराम कॉलोनी भेजा था। यहां पहुंचने पर एक व्यक्ति ने अपने फोन से किसी से बात कराने के लिए दिया।
विज्ञापन


इस पर सिपाही ने कोरोना संक्रमण के चलते दूसरे के फोन से बात नहीं की। आरोप है कि इसके कुछ समय बाद ही अवागढ़ चेयरमैन महेशपाल सिंह अपने पुत्र रीतू और चालक मनदीप व 10-15 अज्ञात लोगों के साथ पहुंचे और जानलेवा हमला कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में कहा गया है कि चेयरमैन ने गाली गलौज करते हुए अभद्रता भी की। पीड़ित सिपाही ने अंतिम लाइन में लिखा है कि चेयरमैन की पिटाई से
उसके मान सम्मान को ठेस पहुंची है और वह मानसिक रूप से काफी परेशान है। गंभीर मामले को थानाध्यक्ष की ओर से दबाया गया और पीड़ित सिपाही पर दबाव बनाकर चेयरमैन से समझौता करा दिया। वहीं, सिपाही का कहना है कि वह समझौता से काफी आहत है।

चेयरमैन के विरुद्ध कोई भी प्रार्थना पत्र नहीं दिया
आरक्षी ने चेयरमैन के विरुद्ध कोई भी प्रार्थना पत्र नहीं दिया है। बाद में लिखित रूप से बताया कि कुछ लोगों के कहने पर एक प्रार्थना पत्र लिखा था। जिसे बाद में फाड़ दिया गया। मुझे चेयरमैन के विरुद्ध कोई शिकायत नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार मारपीट नहीं, केवल चेयरमैन से नोकझोंक हुई थी। -अजीत सिंह, इंस्पेक्टर अवागढ़

 
राजनीतिक षड्यंत्र के तहत झूठा मामला बनाया जा रहा 
राजनीतिक षड्यंत्र के तहत झूठा मामला बनाया जा रहा है। लॉकडाउन के चलते घर से ही नहीं निकला हूं। जानलेवा हमला और मारपीट की बात गलत है। 
-महेशपाल सिंह, चेयरमैन अवागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed