फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Update Nine Positive Case Came Today In Agra

आगराः नौ और कोरोना मरीज मिले, 798 पर पहुंची संख्या, एक दिन में 96 हुए डिस्चार्ज

Sat, 16 May 2020 09:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 16 May 2020 09:13 AM IST
सार

44 हॉटस्पॉट है जनपद में

विज्ञापन
Corona Virus Update Nine Positive Case Came Today In Agra
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शुक्रवार को कोरोना वायरस के नौ और मरीज मिले। इससे संक्रमितों की संख्या 798 हो गई। एक ही दिन में 96 मरीज ठीक भी हुए। इन्हें छुट्टी दे दी गई। उधर, जिला जेल में 90 साल के जिस कैदी की मौत 13 मई को एसएन मेडिकल कॉलेज में हुई थी, उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इससे मृतकों का आंकड़ा 28 पर पहुंच गया है।  
विज्ञापन


ताजनगरी में तीन मार्च को पहली बार मिले संक्रमण के बाद शुक्रवार को ऐसा पहली बार हुआ जब वायरस को मात देकर स्वस्थ हुए लोगों की संख्या संक्रमितों से ज्यादा हो गई। अब तक 485 लोग ठीक होकर घर गए हैं। रिकवरी रेट 61 प्रतिशत हो गया है। इससे लोगों में वायरस से लड़ने का हौसला और बढ़ेगा।
विज्ञापन



डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 96 लोग और डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे। इससे स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या 485 हो गई। अब सक्रिय केस 283 हैं। उन्होंने कहा कि लोगों में इससे विश्वास बढ़ेगा। नई डिस्चार्ज पॉलिसी से आने वाले दिनों में कुछ और मरीज डिस्चार्ज किए जाएंगे। पिछले कुछ दिनों में संक्रमण की दर पहले से कम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस और हॉटस्पॅाट हो सकते हैं बंद
डीएम ने बताया कि हॉटस्पॉट में यह भी देखा जा रहा है कि किनसे मरीज आना बंद हो गए हैं। खंदारी से 14 दिन से मरीज नहीं मिला है। पथवारी से 13 दिन से नहीं मिला है। नगला महादेव, विभव नगर, फतेहपुर सीकरी से 13 दिन से नया मरीज नहीं मिला है। अगर कुछ और दिन यहां संक्रमण नहीं मिलता है तो इन्हें भी बंद किया जाएगा।

पौष्टिक आहार और काढ़ा ले रहे मरीज
एसएन मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड के प्रभारी डॉ. आशीष गौतम ने बताया कि 80 फीसदी मरीजों में कोरोना के लक्षण ही नहीं आ रहे। इनके अलावा कुछ मरीजों में खांसी-जुकाम, बुखार जैसे सामान्य लक्षण हैं। सबसे ज्यादा देखभाल उन मरीजों की करनी होती है जो पहले से मधुमेह, हृदय रोग, निमोनिया, दमा जैसी बीमारी से पीड़ित हैं। इनके अलावा अन्य मरीज पौष्टिक आहार और काढ़ा लेकर अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा रहे हैं। इसी से ठीक हो रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed