{"_id":"5ee0cb2f1f07406177170a7e","slug":"corona-virus-update-mathura-four-reports-came-positive","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः चार नए कोरोना के मरीज मिले, पिता के साथ ढाई साल की बेटी भी संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः चार नए कोरोना के मरीज मिले, पिता के साथ ढाई साल की बेटी भी संक्रमित
Wed, 10 Jun 2020 05:30 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 10 Jun 2020 05:30 PM IST
सार
परिवार को क्वारंटीन कर दोनों को आइसोलेट किया है
विज्ञापन
राया में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बैरियर लगाकर गली की गई सील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में कोरोना के चार नए मरीज सामने आए हैं। हॉटस्पॉट एरिया मंडी रामदास के युवक, हाईवे क्षेत्र निवासी युवक व उसकी ढाई साल की बेटी और बाजना निवासी एक महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 109 हो गई है।
बुधवार को नौहझील के बाजना निवासी महिला के साथ शहर के मंडी रामदास के अलावा थाना हाईवे क्षेत्र के एटीवी नगर के दो मरीज शामिल हैं। मथुरा के हॉटस्पॉट क्षेत्र में शामिल रहे मंडी रामदास निवासी 24 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। युवक का पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रैंडम सैंपल लिया था। जिसकी रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई है। युवक को एंबुलेंस से स्वास्थ्य विभाग ने कोविड 19 अस्पताल में शिफ्ट किया है।
इधर थाना हाइवे के एटीवी कालोनी निवासी 29 वर्षीय प्रवासी व्यक्ति और उनकी ढाई वर्षीय बेटी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वह पिछले दिनों गुरुग्राम से मथुरा लौटे थे। बुधवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार को क्वारंटीन कर दोनों को आइसोलेट किया है।
विज्ञापन
पर्यटन उद्योग को नहीं चाहिए राहत पैकेज, सस्ती हो ताजमहल की टिकट
नौहझील के कस्बा बाजना निवासी महिला भी कोरोना पॉजिटिव मिली थी। महिला के देवर की कोरोना संक्रमित होने के बाद उसे क्वारंटीन कर सैंपल लिया गया था। महिला के पॉजिटिव आने के बाद गांव में हड़कंप मचा है।

सिविल लाइन क्षेत्र का किया सर्वे
मंगलवार को राया निवासी युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम और सिटी मजिस्ट्रेट बुधवार की सुबह सिविल लाइन पहुंचे। कोरोना पीड़ित युवक जयपुर जाने से पूर्व मथुरा के सिविल लाइन इलाके में भी रहा था और कई लोगों के संपर्क में भी आया था।
सिटी मजिस्ट्रेट के साथ पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र के कई लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया है। यह इलाका सेना क्षेत्र में आता है। प्रशासनिक अधिकारियों ने सेना के अधिकारियों से भी वार्ता की। स्वास्थ्य विभाग की टीम कृष्णा नगर पहुंची। यहां राम नगर कॉलोनी निवासी कोरोना पॉजिटिव निकले युवक के परिवार के लोगों को क्वारंटीन कर इलाके को सील किया है।
बाजना में दूसरा केस मिलने से हड़कंप
कोरोना संक्रमण का दूसरा मरीज मिलने से कस्बा में हड़कंप मच गया। बीते 3 जून को कस्बा के व्यापारी की कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उनके पूरे परिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम परीक्षण के लिए ले गई थी। बुधवार को उनकी भाभी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।

गांव बिलंदपुर किया सील
मंगलवार को बिलंदपुर गांव के एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद देर रात उसे वृंदावन के एलवन हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया। रात में ही थाना मांट के प्रभारी निरीक्षक भीम सिंह जावला व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. विकास जैन ने गांव को सील कराने की योजना तैयार की। बुधवार को ग्राम प्रधान नारायण शर्मा, पंचायत सचिव धीरेंद्र पाल व आशा कार्यकर्ता कामिनी सिंह ने गांव में प्रवेश के सभी रास्तों को बंद करा दिया। डॉ. विकास जैन ने बताया कि बृहस्पतिवार से गांव में डोर टू डोर सर्वे शुरू किया जाएगा।