फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Today News One More Covid Positive In Agra Now Two Active Case

आगरा में कोरोना: ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के बीच स्पेन से आया प्रवासी संक्रमित, दो हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

Thu, 02 Dec 2021 05:15 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 02 Dec 2021 05:15 PM IST
सार

गुरुवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से अब आगरा में भी दो सक्रिय केस हो गए हैं। नए वैरिएंट के खतरे को देखते हुए सैंपलिंग बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
Corona Virus Today News One More Covid Positive In Agra Now Two Active Case
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच स्पेन से आया 46 वर्षीय प्रवासी (एनआरआई) संक्रमित मिला है। निजी लैब की जांच रिपोर्ट में बृहस्पतिवार को संक्र मण की पुष्टि हुई है। संक्रमित को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल लखनऊ भेजा जाएगा।

विज्ञापन

21 अक्तूबर को स्पेन से लौटा
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति प्रवासी भारतीय है। 21 अक्तूबर को स्पेन से आगरा लौटा था। फिर वह जयपुर चला गया। 25 नवंबर को जयपुर इंटरसिटी से ताजनगरी लौटने पर जुकाम की शिकायत पर देहली गेट स्थित निजी लैब में आरटीपीसीआर टेस्ट कराया। रिपोर्ट में संक्रमित निकला है। एनआरआई को 14 दिन के लिए होम आईसोलेट किया है। संपर्क में आए व्यक्तियों की जांच के लिए कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। ओमिक्रॉन वैरिएंट का पता लगाने के लिए सैंपल जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजे जाएंगे हैं। इससे पहले पोलैंड से आए पर्यटक में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। जिसकी जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट अभी नहीं आई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पौलेंड और स्पेन से आए दोनों संक्रमितों की कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


शहर में दो सक्रिय मरीज
ताजनगरी में बृहस्पतिवार को कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या दो हो गई है। बीते 24 घंटे में 3443 लोगों की जांच में एक नया संक्रमित मिला है। इससे पहले कुल 20.52 लाख लोगों की कोरोना जांच में अब तक 25767 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें 25307 ठीक हो गए हैं। मरीजों के ठीक होने की दर 98.21 प्रतिशत है। 458 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क है जरूरी, बनाकर रखें उचित दूरी
ओमिक्रॉन के खतरे के बीच जरूरी है कि लोग एहतियात बरतें। कोविड नियमों का पालन करें और इसमें मास्क सबसे जरूरी है। लोगों से उचित शारीरिक दूरी से मिलें। हाथ धोते रहें, सैनिटाइजर का प्रयोग करें और साथ ही जिन लोगों ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है वे टीका जरूर लगवा लें
- घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाकर जाएं।
- सार्वजनिक स्थानों पर 6 फीट शारीरिक दूरी रखें। 
- कार्यालय में सैनिटाइजर, हैंडवॉश का प्रयोग करें।
- जिन्होंने टीका नहीं लगवाया वे टीका जरूर लगवाएं।
- लक्षण प्रतीत होने पर आरटीपीसीआर टेस्ट कराएं।
जैसा कि सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया

आगरा में इटली से आए जूता करोबारी से बनी से पहली चेन
2 मार्च 2020 को ताजनगरी के जूता कारोबारी के परिवार के पांच सदस्य संक्रमित हुए थे। वह इटली से लौटे थे। तब आगरा में यूपी का पहली कोरोना चेन बनी थी। इसके बाद श्रीपारस हॉस्पिटल से संक्रमण की शृंखला बनी। इसके बाद आगरा में कोरोना बढ़ता गया जो 22 महीने बाद भी खत्म नहीं हुआ है। इस बीच कोरोना के डेल्टा, डेल्टा प्लस सहित पांच वैरिएंट सामने आ चुके हैं। नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर ताजनगरी में हाई अलर्ट जारी हो चुका है।  

मथुरा में कोरोना: गेस्ट हाउस और आश्रमों में अब देना होगा कोरोना जांच का प्रमाणपत्र, संक्रमण फैलने के बाद जागा विभाग
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed