फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Three Family Members Came Positive District Hospital Elmployee

एटाः जिला अस्पताल में कार्यरत लैब कर्मचारी के तीन परिजन मिले पॉजिटिव, अब 177 पहुंची संक्रमितों की संख्या

Thu, 16 Jul 2020 08:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 16 Jul 2020 08:07 AM IST
सार

कटेनमेंट जोन में खुला बाजार
सामाजिक दूरी का पालन नहीं

विज्ञापन
Corona Virus Three Family Members Came Positive District Hospital Elmployee
बांस मंडी में एक तरफ से की गई बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के जिला अस्पताल में कोरोना की जांच कर रहे लैब कर्मचारी के तीन परिजन बुधवार को ट्रू नेट मशीन पर कोरोना पॉजिटिव आए हैं। तीनों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 177 हो गई।
विज्ञापन


पटियाली गेट निवासी एक स्वास्थ्य कर्मचारी टीबी अस्पताल में कार्यरत है। कोरोना वायरस की जांच मशीन आने के बाद कर्मचारी ट्रू नेट मशीन पर इसकी जांच करने लगा। वहीं 14 जुलाई को मशीन पर लैब कर्मचारी के परिजनों का जांच के लिए सैंपल लिया गया। जहां बुधवार को उनकी रिपेार्ट पॉजिटिव आई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मथुराः आठ कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, संक्रमण के दौर में बिना मास्क घूम रहे पुलिसकर्मी

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों को चुरथरा कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि कर्मचारी के तीन परिजन ट्रू नेट मशीन पर पॉजिटिव आए हैं। कर्मचारी के मोहल्ले में लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। साथ ही संदिग्धों के सैंपल लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में जो व्यक्ति आए हैं। उन सभी की तलाश की जाएगी। वहीं सभी को होम क्वारंटीन कर उनके सैंपल जांच को भेजे जाएंगे। 

बांस मंडी में एक तरफ से की गई बैरिकेडिंग, नहीं हुआ पालन
हाथी गेट निवासी कोरोना पॉजिटिव की मौत बीते दिनों सैफई में हुई है। मंगलवार की शाम प्रशासन द्वारा 250 मीटर एरिया को कंटेनमेंट जोन बनाया गया। इसके बाद भी बुधवार को यहां के बाजार खुले। इस दौरान दुकानों पर सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं किया गया। शहर में मंगलवार को बंदी थी।

बुधवार को बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान दुकानों पर बिना मास्क के ही खरीदार देखने को मिले। वहीं दुकानदारों द्वारा ग्राहकों के हाथ सैनिटाइज नहीं कराए जा रहे थे। डीएम सुखलाल भारती ने बताया कि 250 मीटर के एरिया को सील किया गया है। अगर सील किए गए एरिया में दुकानें खुलती हैं तो उनको बंद कराया जाएगा। 

एसडीएम व सीओ ने हटवाई बैरिकेडिंग
मंगलवार की देर शाम प्रशासन द्वारा घंटाघर सहित हाथी गेट व मेहता पार्क की तरफ से बैरिकेडिंग करवाई गई थी, लेकिन देर रात बैरिकेडिंग को एसडीएम सदर व सीओ द्वारा हटवा दिया गया। एडीएम प्रशासन विवेक मिश्रा ने बताया कि एक मरीज पर 250 मीटर का दायरा सील का प्रावधान है। इसके तहत बैरिकेडिंग हटवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed